एक्सप्लोरर

Ruckus In RJD: जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप यादव को याद दिलाई उनकी 'हैसियत', कहा- बेचारे भूल जाते हैं ये बात

जगदानंद सिंह ने कहा, " पार्टी के संवैधानिक क्रम में तेज प्रताप सिर्फ एक विधायक हैं. पार्टी के हर कार्यक्रम में हर आदमी कहां आ पाता है? उनको बुलाया जाएगा जिसमें उसी में ना आएंगे."

पटना: आरजेडी में खींचतान जारी है. पार्टी नेता एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. एक तरफ जहां तेज प्रताप यादव अपने करीबी आकाश यादव को छात्र आरजेडी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद आर-पार के मूड में हैं. वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी पीछे हटते नजर नहीं आ रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने ऐसा बयान दिया जिससे आरजेडी में जारी अंतर्कलह के और ज्यादा बढ़ जाने की संभावना है. 

केवल सलाह दे सकते हैं तेज प्रताप

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वे कोर कमिटी के सदस्य हैं. पार्टी संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले उन्हें पूछना चाहिए था. इस पर जवाब देते हुए जगदानंद सिंह ने कहा, " तेज प्रताप जिस धारा-33 की बात कर रहे हैं, उस धारा के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई है. धारा-33 में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात है और मैंने धारा-25 के तहत रिक्त पद को भरा है."

जगदानंद सिंह ने कहा, " कोर कमिटी के किसी सदस्य को किसी की नियुक्ति का अधिकार नहीं है. वो बेचारे भूल जाते हैं कि वो सिर्फ पार्लियामेंट बोर्ड के सदस्य हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष को सिर्फ कैंडिडेट सेलेक्शन में एडवाइस दे सकता है." 

कौन आएगा यह फैसला मेरा

वहीं, तेज प्रताप के पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले बयान पर उन्होंने कहा, " पार्टी के संवैधानिक क्रम में तेज प्रताप सिर्फ एक विधायक हैं. पार्टी के हर कार्यक्रम में हर आदमी कहां आ पाता है? उनको बुलाया जाएगा जिसमें उसी में ना आएंगे. यहां मैं बुलाऊंगा तो आएंगे. किसको बुलाना है, किसको नहीं ये मेरा काम है. छात्र आरजेडी का गठन हो गया है, जिसको छात्र आरजेडी बुलाएगा वो आएगा."

तेज प्रताप द्वारा कार्रवाई की मांग किए जाने पर उन्होंने कहा कि वो तो राष्ट्रीय अध्य्क्ष का निर्णय है. वहीं, तेज प्रताप पर कार्रवाई करने के संबंध में उन्होंने कहा, " वो विधायक हैं और  विधायक पर कार्रवाई करने का अधिकार सिर्फ राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राष्ट्रीय समिति को है."

यह भी पढ़ें -

Exclusive: तेज ने रघुवंश को ‘एक लोटा पानी’ कहा, जगदानंद को ‘हिटलर’, अब कुछ बोला तो कार्रवाई, पढ़ें Inside Story

Bihar Politics: लालू यादव के बाद अब तेजस्वी को जेल भेजने की तैयारी? जानें दानिश रिजवान ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget