एक्सप्लोरर

RJD विधायकों ने गाइडलाइंस को दिखाया ‘ठेंगा’, कोरोना काल में कार्यक्रम का किया आयोजन, सैकड़ों लोग हुए शामिल

बिहार सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार शाम 7 बजे के बाद लोगों के मूवमेंट पर प्रतिबंध लगाया गया है. लेकिन देर रात तक चले चैता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और आरजेडी नेताओं को झूमते देखा गया.

रोहतासः देश भर में फिर एक बार कोरोना संक्रमण ने तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. रोजाना कोरोना के सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी किया है. लेकिन, आम लोग तो दूर जनप्रतिनिधि भी सरकारी गाइडलाइंस मानने को तैयार नहीं हैं. जनप्रतिनिधि कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं. ताजा घटना जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नासरीगंज के बाराडीह गांव की है, जहां कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कई आरजे़डी विधायक और नेता कार्यक्रम में हुए शामिल

इस दौरान ना लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग दिखी और ना किसी के चेहरे पर मास्क दिखा. सम्मान समारोह में दिनारा विधानसभा से आरजेडी विधायक बिजय मंडल, नोखा विधानसभा से विधायक सह पूर्व मंत्री अनिता देवी, काराकाट विधानसभा से विधायक अरूण कुमार और जिला परिषद अध्यक्ष नथूनी पासवान सहित कई नेता और जनप्रतिनिधी शामिल हुए. साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एक जगह इकट्ठा होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया. जबकि, जिला प्रशासन ने कोरोना के गाइडलाइंस के देखते हुए किसी भी तरह के आयोजन को प्रतिबंधित किया है.

सरकार ने किसी भी तरह के कार्यक्रम पर लगाया है रोक

बिहार सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार शाम 7 बजे के बाद लोगों के मूवमेंट पर प्रतिबंध लगाया गया है. लेकिन देर रात तक चले चैता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और आरजेडी नेताओं को झूमते देखा गया. गौरतलब है कि रोहतास जिला समेत पूरे बिहार में कोरोना तेजी से फैल रहा है. बावजूद इसके लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं.

जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है, लेकिन इसका भी लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है. यहां तक की जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ऐसे में ये देखना है कि आम लोगों पर लाठियां चटकाने वाली पुलिस माननीयों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.

यह भी पढ़ें -

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की निर्मम हत्या, युवती के परिजनों ने प्रेमी के किए कई टुकड़े

बिहारः अंतिम संस्कार के समय खुला शव का 'राज', बेटे ने कहा- ये तो मेरे पापा नहीं हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget