एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi Death: 'आपकी कमी बहुत खलेगी... अंकल', सुशील कुमार मोदी के निधन पर रोहिणी आचार्य क्या बोलीं?

Sushil Kumar Modi Died: सुशील कुमार मोदी का निधन दिल्ली के एम्स में हुआ है. उनके निधन पर सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने दुख जताया है.

Sushil Kumar Modi Death News: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का सोमवार की रात (13 मई) को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता के निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी. इसके बाद से सुशील मोदी के निधन के पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विपक्षी दल के तमाम नेता दुख जता रहे हैं. इस बीच सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार और लालू यादव की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया है. 

रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा, "आपकी कमी बहुत खलेगी.. सुशील अंकल. अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि व कोटिश: नमन." वहीं लालू प्रसाद यादव ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताते हुए 'एक्स' पर लिखा कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे. ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

बता दें कि सुशील कुमार मोदी को बीते छह महीने से कैंसर था. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने एक एक्स पोस्ट में बीते 3 अप्रैल को दी थी. सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. उनके पिता मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था. उनकी पत्नी जेस्सी सुशील मोदी ईसाई धर्म से हैं और प्रोफेसर हैं. उनके दो बेटे भी हैं.

तीन दशकों का रहा राजनीतिक करियर

सुशील कुमार मोदी का तीन दशक लंबा राजनीतिक करियर रहा है. इस दौरान वह विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद भी रहे. बिहार सरकार में वित्त मंत्री तक का पद संभाला. वह दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रहे. पहली बार 2005 से 2013 तक और दूसरी बार 2017 से 2020 तक डिप्टी सीएम का पद संभाला.

यह भी पढ़ें- Sushil Kumar Modi Profile: छात्र राजनीति, विधायक, डिप्टी CM, सांसद, ऐसा रहा सुशील कुमार मोदी का सियासी सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget