एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पीएम के लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को RJD ने किया आगाह, BJP-JDU ने दिया जवाब

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल गए हैं कि उन्होंने 10 साल पहले सीएम के डीएनए पर सवाल खड़ा किए थे. कहा पीएम पहले सहयोगियों को लाडला बताते हैं, फिर खेल करते हैं

Patna News: सोमवार को बिहार के भागलपुर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को 'लाडले मुख्यमंत्री' कहकर संबोधित किया. इसके बाद से ही बिहार के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू होने लगीं. हालांकि नीतीश कुमार को 2025 में एनडीए के सीएम के तौर पर ऐलान नहीं किया गया है. पीएम के इस बयान को लेकर बीजेपी जहां सीएम की तारीफ के पुल बांध रही है, वहीं आरजेडी ने सीएम को आगाह करते हुए बड़ा बयान दिया है. 

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कसा तंज

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल गए हैं कि उन्होंने 10 साल पहले सीएम के डीएनए पर सवाल खड़ा किए थे. जदयू का मतलब पीएम मोदी ने बताया था कि जनता का दमन और उत्पीड़न पार्टी,  लेकिन अब जब नीतीश कुमार उनकी गोद में जाकर नतमस्तक हैं, तो उन्हें लाडला बता रहे हैं. बीजेपी वाले लाडलों का हश्र क्या करते हैं, जो महाराष्ट्र में शिंदे के साथ किया वह सबने देखा. पीएम पहले सहयोगियों को लाडला बताते हैं फिर खेल करते हैं और बाहर कर देते हैं. 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज पीएम मोदी ने सारा क्रेडिट खुद ले लिया. नीतीश कुमार को कुछ दिया ही नहीं. वहीं जंगलराज पर पीएम के जरिए की गई टिप्पणी पर आरजेडी ने कहा कि यह घिसा पिटा पुराना कैसेट कब तक बजाएंगे. पीएम के इस भाषण से बिहार की जनता झांसे में नहीं आने वाली है. बिहार की जनता जुमलेबाजी की बौछार से परेशान है. इसलिए इस बार बिहार की जनता ने  तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की ठानी है. 

पीएम मोदी ने जब कुंभ की बात की है तो उन्हें बताना चाहिए था कि इतने श्रद्धालुयों की जान चली गई है.  पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए थी बिहार के कितने लोगों की जान चली गई थी. लालू यादव ने कुंभ में कुव्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे. मोदी कुंभ और भगवान राम के सहारे बिहार में वोट खोज रहे हैं. यहां पर अपना काम नहीं बता रहे. नीतीश कुमार के जरिए इधर-उधर नहीं जाने का जवाब देते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की विश्वसनीयता खत्म हो गई है. सीएम नीतीश इधर जाएंगे कि किधर जाएंगे वह स्वयं नहीं बता सकते, लेकिन जनता किधर जाएगी यह तय हो गया है. 

वहीं बीजेपी नेता अरविंद सिंह ने पीएम के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री बिहार की जनता के बीच में लाडले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल्कुल ठीक कहा है. जनता सीएम नीतीश कुमार को पसंद करती है. सारे राजनेता भी पसंद करते हैं. बिहार में जब चारा घोटाला हुआ था, उसके बाद बिहार में विकास की गति नीतीश कुमार ने बढ़ाई. देश में बिहार को विकसित राज्यों में खड़ा करने में बड़ा योगदान नीतीश कुमार का है. नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं और आज यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही है. 

अरविंद सिंह ने पीएम के बयान पर क्या कहा?

नीतीश कुमार के इधर-उधर नहीं करने वाली बात पर भाजपा ने कहा कि बिल्कुल सही बात है. अरविंद सिंह ने कहा कि बीच मे कंफ्यूजन में ऐसी गलती हो गई थी, लेकिन नीतीश कुमार जानते हैं कि सबसे लंबा गठबंधन उनका एनडीए के साथ रहा है. बीजेपी के साथ रहा है और अब वह इस गठबंधन से कहीं जाने वाले नहीं हैं. नीतीश कुमार एक बार फिर प्रचंड बहुमत की एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री बनेंगे. 

वहीं जेडीयू नेता अरविंद निषाद ने कहा कि बिहार की महिलाओं और बहनों के लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. नीतीश कुमार के जो काम हैं. वह जग जाहिर हैं और यही कारण है कि आज उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाडला कहा है. प्रधानमंत्री के जरिए लाडला कहना विपक्ष के उन लोगों को तमाचा है, जो कह रहे थे कि 2025 में नीतीश कुमार सीएम चेहरा नहीं होंगे. 

ये भी पढ़ेंः PHOTOS: पीएम मोदी के भागलपुर कार्यक्रम में लोगों की उमड़ी भीड़, सीएम नीतीश समेत NDA के बड़े नेता हुए शामिल

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर बरसे संजय सरावगी, बोले- लोकतंत्र या धमकी की राजनीति?
राहुल गांधी पर बरसे संजय सरावगी, बोले- लोकतंत्र या धमकी की राजनीति?
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को फिर मिलेंगे 7 हजार, 12 अक्टूबर को खाते में आएंगे
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को फिर मिलेंगे 7 हजार, 12 अक्टूबर को खाते में आएंगे
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को मतदान
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को मतदान

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget