एक्सप्लोरर

बिहार: कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट को RJD ने बताया आंकड़ों का खेल, कहा- सच्चाई ठीक उलट

आरजेडी ने ट्वीट कर कहा, " बिहार सरकार दावा कर रही है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, जबकि वास्तविकता इसके ठीक उलट है. कोरोना गांवों तक पहुंच गया है."

पटना: बिहार के लॉकडाउन को और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. नीतीश सरकार का दावा है कि लॉकडाउन लगाने के बाद पॉजिटिव परिणाम सामने आ रहे हैं, मरीजों की संख्या में गिरावट आई है, इसलिए कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन सही विकल्प है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन को देखें तो वाकई नए मरीजों की संख्या में कमी आयी है. वहीं रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है. 

आरजेडी ने ट्वीट कर साधा निशाना

हालांकि, विभाग के आंकड़ों पर विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है. आरजेडी ने मरीजों की संख्या में आई कमी को आंकड़ों का खेल बताया है. पार्टी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, " बिहार सरकार दावा कर रही है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, जबकि वास्तविकता इसके ठीक उलट है. कोरोना गांवों तक पहुंच गया है. जब शहरों के अस्पताल इतने दयनीय हैं तो गांवों की हालत समझ सकते हैं. पर सरकार के लिए अब गांवों से आंकड़ों का खेल खेलना बहुत आसान है."

 

कोरोना की रफ्तार पर लगा ब्रेक

बता दें कि बिहार में इन दिनों कोरोना संक्रमण के प्रसार के रफ्तार में थोड़ी कमी आई है. लॉकडाउन लगाने का असर मरीजों की संख्या पर दिख रहा है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सूबे में 7,752 नए पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें पटना में 1485 मरीज हैं. 7,752 नए संक्रमित मिलने के बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 96,277 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को 14 हजार कम टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हुई.

पटना में मिले 1,485 नए संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना को यदि छोड़ दिया जाए तो अमूमन अब प्रत्येक जिले में नए संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है. बेगूसराय, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, वैशाली के साथ ही गया में भी संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं. गुरुवार को पटना से 1,485 संक्रमित मिले हैं. कैमूर में सबसे कम 23 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. अब आंकड़ों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.  

यह भी पढ़ें -

बिहार: आरा में अपराधी बेलगाम, 12 घंटे के अंदर की दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहारः PMCH में लाल खून के ‘काले धब्बे’, 15 यूनिट के लिए 60 हजार रुपये लिए; VIDEO VIRAL

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget