एक्सप्लोरर

बिहार: आरा में अपराधी बेलगाम, 12 घंटे के अंदर की दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विक्की के पिता कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का पैसों को लेकर दूसरे गांव के युवकों से विवाद चला रहा था. इसी विवाद को लेकर हत्या की गई है. हालांकि, घटना का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है.

आरा: बिहार के आरा जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आएदिन हत्या लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पिछले 12 घंटे के अंदर अपराधियों ने जिले के  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हत्या की दो घटनाओं को अंजाम दिया है. ताजा मामला थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है, जहां शुक्रवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की मुंह में गोली मार दी. 

मिठाई खाने जा रहा था युवक

घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी अनुसार मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी कृष्णा कुमार सिंह का 25 साल का बेटा विक्की कुमार है. विक्की के भाई चंदन कुमार ने बताया कि आज सुबह वह मिठाई खाने गांव के ही मिठाई की दुकान पर पैदल जा रहा था.

इसी दौरान दो बाइक पर चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी आ धमके और उसके मुंह में गोली मार दी. गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. ऐसे में परिजन शव को सदर अस्पताल ले आए, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया.

पैसों के विवाद में हत्या की आशंका 

इधर, विक्की के पिता कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का पैसों को लेकर दूसरे गांव के युवकों से विवाद चला रहा था. इसी विवाद को लेकर हत्या की गई है. हालांकि, घटना का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोरोना की तीसरी लहर से पहले सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को किया आगाह, कहा- जल्द करें यह काम

बिहार: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहा था जिला परिषद सदस्य का बेटा, ईओयू की टीम ने दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget