एक्सप्लोरर

RCP सिंह के BJP में शामिल होने पर मंत्री श्रवण कुमार का तंज- 'फ्यूज बल्ब कभी रोशनी...'

Bhiar Politics: आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद, मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसते हुए उन्हें फ्यूज बल्ब बताया है. श्रवण कुमार, आसीपी सिंह के गृह जिले के रहने वाले हैं.

Bihar News: जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है. नए दल में शामिल होने के बाद सत्ताधारी जेडीयू के नेताओं ने आरसीपी सिंह पर जबानी हमला शुरु कर दिया है. बिहार सरकार में मंत्री और आरसीपी सिंह के गृह जिले के रहने वाले श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि वे फ्यूज बल्ब हैं, जो कभी रोशनी नहीं दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद होने के बावजूद यहां कुछ नहीं कर पाये, जरा रोशनी नहीं दे पाए. 

जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी में रहते हुए आरसीपी सिंह द्वारा बनाई गई रणनीतियों को असफल बताया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए आरसीपी सिंह बूथ स्तर पर कमेटी बनाई थी, जिसके बाद विधानसभा चुनावों में पार्टी 43 सीटों पर सिमट कर रह गई. श्रवण कुमार ने कहा कि जब बूथ स्तर पर कमेटी नहीं बनाई गई तो बिहार विधानसभा के अगले चुनावों में जेडीयू 117 सीट जीतने में कामयाब रही थी. ये फ्यूज बल्ब है और ये फ्यूज बल्ब जहां- जहां जाएंगे वहां अंधेरा हो जाएगा. 

जेडीयू नेता ने बीजेपी को बताया डूबती जहाज

मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी की 2024 लोकसभा चुनावों में जीत की उम्मीद पर कहा कि, बीजेपी एक डूबता हुआ जहाज है,  इस जहाज में छेद हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि उस डूबते जहाज (बीजेपी) पर  जो भी चढ़ेंगे वह भी डूबेंगे और जो पहले से चढ़े हुए हैं वह भी डूबेंगे. 2024 लोकसभा चुनाव बीजेपी नहीं जीत पाएगी, चाहे वो फ्यूज बल्ब को ले जाए या डूबती हुई जहाज को ले जाए. 

बीजेपी जानती है आरसीपी सिंह की क्या है तासीर- श्रवण कुमार
इससे पहले भी मंत्री श्रवण कुमार ने आरसीपी को लेकर कहा था कि वो बीजेपी में जाने के बाद वे अनाप- शनाप बयान दे रहे हैं. वे पूरी तरह घबराहट में हैं. बीजेपी जानती है कि उनके अंदर क्या तासीर है. बीजेपी आरसीपी सिंह को तीन साल से इस्तेमाल कर रही है. इस्तेमाल करते- करते बीजेपी समझ चुकी है कि आरसीपी सिंह फ्यूज बल्ब हैं जो कभी जल नहीं सकती और नीतीश कुमार को चुनौती देते हैं.

ये भी पढ़ें:  Bihar Crime: बंद कमरे से आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज, भीख मांगने पहुंचा भिखारी तो सामने आई चौंकाने वाली घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget