एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: पप्पू यादव का आम आदमी पार्टी पर हमला, सांसद ने कहा- '124 करोड़ की फंडिंग...'

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव पूर्णिया में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 'आम आदमी पार्टी' की बुनियाद ही टेररिस्टों की मदद के लिए हुई है. टेररिस्टों का पाकिस्तान से आना आसान हो गया है.

Pappu Yadav News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार (28 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत में 'आम आदमी पार्टी' पर निशाना साधा. इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली की 'आम आदमी पार्टी' टेररिस्टों की पार्टी है. 124 करोड़ की फंडिंग कनाडा के आतंकवादी संगठन से मिली है. टेररिस्टों के साथ-साथ उन्होंने इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का नाम लिया. पप्पू यादव की मानें तो 'आम आदमी पार्टी' की बुनियाद ही टेररिस्टों की मदद के लिए हुई है.

'आम आदमी पार्टी आम लोगों की नहीं… खास की'

पप्पू यादव ने कहा है कि 'आम आदमी पार्टी' आने के बाद से टेररिस्टों का पाकिस्तान से आना आसान हो गया है. पंजाब में पाकिस्तान की सीमाओं को पूरी तरह खोल दिया गया है. पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 'आम आदमी पार्टी' आम लोगों की नहीं बल्कि खास लोगों की है. सबसे खास अरविंद केजरीवाल हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए पप्पू यादव ने 'आम आदमी पार्टी' को लेकर कहा, "टेररिस्ट के पैसे से ये लोग पार्टी चलाते हैं. पंजाब के एक-एक हाथ में ड्रग्स और नशे के सामान दिए गए. 'आम आदमी पार्टी' बनी ही थी कनाडा के टेररिस्ट के सहयोग से और टेररिस्ट की मदद करने के लिए. 'आम आदमी पार्टी' पंजाब में टेररिस्ट के फंड से सरकार चला रही है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का 100 बार कॉल उस टेररिस्ट के साथ है."

'...तो कांग्रेस के बिना दिल्ली में सरकार नहीं होगी'

पप्पू यादव ने अपने बयान में दिल्ली को लेकर कहा, "यमुना महागंदा, नल का पानी महागंदा, मोहल्ला क्लिनिक गायब, पेरिस की सड़क गायब, पूर्वांचल के लोग एक ईंटा लगाएंगे तो हफ्ता दो, रेड़ी लगाएंगे तो हफ्ता, एक रूम बनाएंगे तो दो लाख, पूर्वांचल के लोगों का राशन कार्ड नहीं बनेगा, 70 हजार दो तो राशन कार्ड बनेगा. पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय यमुना का पानी साफ था. मेट्रो को उन्होंने लाया. लोग कह रहे हैं कि दिल्ली में कांग्रेस दिल में है और दिल्ली कांग्रेस के दिल में है. बीजेपी से बहुत नफरत है. कांग्रेस अगर मजबूती से चुनाव लड़ेगी तो मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस के बिना सरकार नहीं होगी."

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Pragati Yatra: पूर्णिया पहुंचे CM नीतीश कुमार का हुआ विरोध? इस मांग को लेकर सड़क पर उतर गए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget