एक्सप्लोरर

महाकुंभ में जा रहे पप्पू यादव के सलाहकार की सड़क हादसे में मौत, 6 KM तक कार को घसीटता रहा ट्रक

Buxar Accident: पूर्णिया से कार पर सवार होकर पप्पू यादव के निजी सहायक का परिवार कुंभ स्नान करने जा रहे थे, तभी अचानक आरा मोहनिया नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए.

Pappu yadav Advisor Died: बिहार के बक्सर में एक बार फिर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल को अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. मृतक की पहचान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के निजी सहायक आर्यन शर्मा के रूप में हुई है. वहीं घायलों में उनके माता-पिता व अन्य लोग शामिल हैं. 

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया से क्रेटा कार पर सवार होकर आर्यन शर्मा परिवार के साथ कुंभ स्नान करने जा रहे थे, तभी अचानक आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के करीब एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से कार चला रहे आर्यन की मौत हो गई. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से इतनी भयावह हादसा हुआ है, क्योंकि टक्कर के बाद ट्रक चालक करीब छह किलोमीटर तक कार को घसीटता चला गया, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी वजह से एक की मौत हो गई. उन्होंने यहां तक कहा की टक्कर होते ही अगर ट्रक चालक गाड़ी रोक देता तो शायद ये हादसा इतना भयावह रूप नहीं लेता. 

धुंध की वजह से कार और ट्रक में टक्कर

इस दुखद घटना पर बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि धुंध की वजह से एक कार और ट्रक में टक्कर हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की जांच जारी है. घटना में जो भी पाया जाएगा उसके आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ेंः पटना के बेऊर जेल सुपरिटेंडेंट विधु कुमार सस्पेंड, आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget