एक्सप्लोरर

Bihar Polls: रिहाई के बाद पुष्पम ने CM नीतीश को दी चेतावनी, कहा- मैं आ रही हूं, भगवान आपका भला करे

पुष्पम ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा कि नीतीश कुमार पिछले पांच घंटों से आपने मुझे अपनी पुलिस और प्रशासन के माध्यम से परेशान किया. मैं ये दिन याद रखूंगी. मैं आ रही हूं. भगवान आपका भला करे.

पटना: चुनावी सरगर्मी के बीच मंगलवार की रात प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष और सीएम उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हालांकि घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया था. रिहाई के बाद ट्वीट कर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जमकर निशाना साधा और कहा कि भगवान आपका भला करे. मैं यह दिन नहीं भूलूंगी.

पुष्पम ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा, " नीतीश कुमार पिछले पांच घंटों से आपने मुझे अपनी पुलिस और प्रशासन के माध्यम से परेशान किया. मैं ये दिन याद रखूंगी. मैं आ रही हूं. भगवान आपका भला करे."

दरअसल, चुनावी सरगर्मी के बीच पुष्पम कल रात राज भवन जा रही थी. लेकिन इसी दौरान इनकम टैक्स गोलंबर के पास प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और वापस जाने की बात कही. जब वो नहीं मानी तो कोतवाली थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए जाने से पहले पुष्पम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, " मैं वैशाली से चलकर आ रही हूँ, राजभवन जाना है. मैं अकेले जा रही हूँ. कौन क्या कह रहा यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है, मैं भारत की नागरिक हूँ. मुझे जाना मुझे कोई रोक नहीं सकता. मैं राजभवन इसलिए जा रही हूं ताकि वहां राज्यपाल जी से आवेदन कर सकूं कि राष्ट्रपति शासन में चुनाव कराइये."

पुलिस द्वारा रोके जाने से भड़की पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि पुलिस का प्रोटोकाल वीआईपी लोगों के लिए नहीं है, वो लोग कहीं भी चल सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं, हम कुछ भी नहीं कर सकते. एक व्यक्ति को कहीं जाने देने में क्यूं रोकना चाहिए? आप लोगों (मीडिया) को यह सवाल पूछना चाहिए. मुझे जाना है, मैं अपनी सिविक ड्यूटी कर रही, मेरे कैंडिडेट को बेरहमी से पीटा गया है, वो भी मेरे साथ चलकर आए हैं.

पुष्पम ने पूछा, " क्या तमाशा चल रहा है यहां पर? इसीलिए हमलोग टैक्स देते हैं? पूरे तंत्र को पालने के लिए? यह तमाशा अब नहीं चलेगा. इसी बात की आवेदन करने जा रही हूँ मैं राज्यपाल जी से. वहां जाकर क्या होगा लेकिन मैं जाऊंगी चाहे कुछ भी हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget