एक्सप्लोरर

पटना: जीत के पहले ही होने लगी माननीयों के ठहरने के लिए होटलों की व्यवस्थाएं

नवनिर्वाचित विधायकों को पटना के होटलों में ठहराया जाएगा. विधानसभा की तरफ से इसको लेकर कवायद तेज कर दी गई है और इसके लिए पटना के जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा जा चुका है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का कल आएगा परिणाम और होगा माननीयों के भाग्य का फैसला. किसकी बनेगी सरकार इसका फैसला भले हीं कल पता चलेगा लेकिन जीत का सेहरा बांधते हीं बिहार के तमाम विधानसभा क्षेत्रों से जीत कर आने वाले विधायकों के पटना में रहने की व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है.बिहार विधान सभा सचिवालय इस तैयारी को लेकर एक्शन मोड में हैं. दरअसल जो तत्कालीन विधायक है और इस बार भी जीत कर आएंगे उनमें से ज्यादातर के पास तो पहले से ही आवास की सुविधा मुहैया है लेकिन सदन की पुरानी परंपरा रही है कि विधानसभा सचिवालय की ओर से जीत कर आने वालों के लिए रहने की व्यवस्था की जाती है तो इसके लिए विभाग तत्पर है. सूत्रों की माने तो नवनिर्वाचित विधायकों को पटना के होटलों में ठहराया जाएगा. विधानसभा की तरफ से इसको लेकर कवायद तेज कर दी गई है और इसके लिए पटना के जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा जा चुका है, साथ हीं विधानसभा की तरफ से पटना डीएम को इसके लिए ड्राफ्ट भी जारी कर दिया गया है. दरअसल परंपरा रही है कि विधान सभा सचिवालय माननीयों के लिए विधानसभा सत्र के एक दिन पहले से लेकर सत्र समाप्ति के एक दिन बाद तक रहने की व्यवस्था कराता है और परंपरागत सिलसिला को जारी रखते हुए और पिछले दो-तीन बार के परिणामों को देखते हुए विधानसभा सचिवालय ने 150 विधायकों के ठहरने के लिए लगभग आधा दर्जन होटलों में इंतजाम कराने का आदेश पटना डीएम को दे दिया है. पटना जिलाधिकारी की तरफ से माननीयों के होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. सूत्र बताते हैं कि इनमें होटल सम्राट मारवाड़ी आवास बासा,होटल इंटरनेशनल, होटल पटना सिटी सेंटर जैसे होटलों में माननीय के लिए आरक्षित करने का पत्र भी भेजा जा चुका है. सूत्रों की माने तो चुनाव परिणाम आते ही विधानसभा सचिवालय, पटना जिलाधिकारी और संबंधित होटल संचालकों के बीच मीटिंग कर विधायकों के रहने की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. नवनिर्वाचित विधायक पटना आने पर विधानसभा सचिवालय के संपर्क करेंगे और वहीं से वरीयता के आधार पर होटलों का कमरा उन्हे आवंटित किया जाएगा. दलअसल विधानसभा कोटे के ज्यादातर आवास में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है और जो पुराने आवास है वह पुराने सदस्यों के पास हैं जो यदि पराजित होंगे तो खाली करेंगें तब जाकर नए सदस्यों को आवास आबंटित हो सकेगा.

विधान सभा सत्र की तैयारी शुरू

सूत्रों की माने तो विधानसभा सचिवालय की और से विधानसभा सत्र की तैयारी भी शुरू किए जाने की खबर आने लगी है पारंपरिक तौर पर सरकार गठन के बाद सरकार राज्यपाल की अनुमति से सत्र आहूत करती है जिसमें शुरुआत के दो दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जाता है उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होता है पिछले सभों को देखें तो आमतौर पर पहला सत्र छ से सात दिनों का होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget