एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार के जाल में फंस गए हैं तेजस्वी', 2025 में क्या होगा ये संजय जायसवाल ने बताया

BJP Sanjay Jaiswal Statement: संजय जायसवाल मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने 2025 और नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने एलान कर दिया है कि अब तेजस्वी को ही आगे बढ़ाना है. यह भी कह दिया है कि 2025 में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ही नेतृत्व करेंगे. इस एलान के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (BJP Sanjay Jaiswal) ने कहा कि नीतीश कुमार के जाल में अच्छे से फंस गए हैं. अब बढ़िया से 2025 तक नीतीश कुमार को आराम से मुकुट पहनाकर रखें. संजय जायसवाल मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान संजय जायसवाल ने बताया कि 2025 में क्या होगा.

संजय जायसवाल ने कहा कि 2025 में तो बीजेपी ही जीतेगी. अभी 2025 तक के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सेटिंग कर ली है. यह किसी दूसरे की सेटिंग नहीं है. तेजस्वी यादव के साथ मेरी सहानुभूति है. वो युवा हैं. 2025 में चुनाव जीतेंगे तब तो कोई बात होगी. अभी तो उन्होंने कहा है कि नेतृत्व में लड़ा जाएगा. संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार की चाल को हम लोग समझ गए हैं. महागठबंधन को उन्हें समझने में अभी कुछ दिन लगेंगे.

नीतीश कुमार की दाल गलने वाली नहीं

संजय जायसवाल ने कहा कि अब महागठबंधन के लोग 2025 तक नीतीश कुमार की वंदना करते रहें. फिर 2025 में चुनाव के बाद किसने देखा है. 2024 के चुनाव को लेकर संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार की दाल अब बीजेपी में गलने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया की सभा में इसका विधिवत एलान किया था. केंद्रीय नेतृत्व ने जब तय कर लिया है कि प्रदेश का नेतृत्व भी कायम है.

इस दौरान आगे संजय जायसवाल ने कहा कि "आचार संहिता लागू होने पर जब कोई सांसद-विधायक किसी भी तरह का उद्घाटन और शिलान्यास बिहार में नहीं कर सकता है तो बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री द्वारा लगातार कैसे किया जा रहा है." कहा कि हम लोग कोर्ट में जाएंगे. हम लोगों ने पहले ही रिट दायर कर दिया है. इसमें हमें न्याय मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'हम तो शुरू से बोल रहे हैं, ई तो करबे करेगा', तेजस्वी के नेतृत्व पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं भरत तिवारी एनकाउंटर केस की फाइल खोलने वाले रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा? जानिए
कौन हैं भरत तिवारी एनकाउंटर केस की फाइल खोलने वाले रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा? जानिए
भरत तिवारी एनकाउंटर: भोजपुर में महापंचायत, 7 दिन का अल्टीमेटम, जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी
भरत तिवारी एनकाउंटर: भोजपुर में महापंचायत, 7 दिन का अल्टीमेटम, जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर नई नियमावली, पोर्टल से होगा तबादला, पढ़ें पूरी जानकारी
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर नई नियमावली, पोर्टल से होगा तबादला, पढ़ें पूरी जानकारी
Bihar Panchayat Election: कहां किस जाति के उम्मीदवारों को मिलेगा मौका? जल्द जारी होगा आरक्षण रोस्टर
बिहार पंचायत चुनाव: कहां किस जाति के उम्मीदवारों को मिलेगा मौका? जल्द जारी होगा आरक्षण रोस्टर

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DRDO Defence System: सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में टूट के आसार? MVA की बैठक से शरद पवार और जयंत पाटील रहे दूर
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में टूट के आसार? MVA की बैठक से शरद पवार और जयंत पाटील रहे दूर
Russia On Nuclear Weapon: 'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
Maa Inti Bangaram BO Day 6: 'मा इंति बंगारम' का कमाल, 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, बना दिया ये सॉलिड रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'मा इंति बंगारम' का कमाल, 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
दिल्ली में मिलने लगे मानसून की दस्तक के संकेत, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
दिल्ली में मिलने लगे मानसून की दस्तक के संकेत, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
जहां कभी था हजारों का बसेरा, आज दूर-दूर तक सन्नाटा है पसरा; आखिर कैसे वीरान हुए ये खूबसूरत शहर?
जहां कभी था हजारों का बसेरा, आज दूर-दूर तक सन्नाटा है पसरा; आखिर कैसे वीरान हुए ये खूबसूरत शहर?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Embed widget