एक्सप्लोरर

Bihar News: 'हम तो शुरू से बोल रहे हैं, ई तो करबे करेगा', 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nitish Kumar Statement for Tejashwi Yadav: मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों को यह जवाब दिया है. इस मौके पर तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

पटना: बिहार में अब अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और कौन नेतृत्व करेगा इस पर राजनीति शुरू हो गई है. हालांकि नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपना विचार साफ कर दिया है कि वो बस एक नाम है और वो है तेजस्वी यादव. बीते कई दिनों से वो इस बात को बार बार दोहराते भी आ रहे हैं कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को ही आगे बढ़ाना है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब मीडियाकर्मियों ने इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम तो शुरू से बोल रहे हैं. ई करबे करेगा.

नीतीश बोले- समझ गए न...

मुख्यमंत्री जब पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे तो उस वक्त वहां तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री से यह पूछा गया कि 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व करने को लेकर आपने कहा है, इसका जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो शुरू से बोल रहे हैं. ई करबे करेगा. यह कहने के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने आसपास तेजस्वी को देखने लगे. कहने लगे कहां गया, आओ. तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि एकदम करेगा. आप लोग समझ गए न.

नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कर रहे काम

इधर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बयान दिया कि अभी हम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में साथ में काम कर रहे हैं. चुनौती 2024 के चुनाव का है और हम उसके लिए लड़ेंगे. इस चुनौती को सामना करना है. तेजस्वी यादव ने इस दौरान लालू यादव के स्वास्थ्य की भी जानकारी दी. कहा कि पिता लालू का स्वास्थ्य अभी ठीक है.

बीजेपी को हराना मकसद

सीएम नीतीश कुमार लगातार तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं. मंगलवार को महागठबंधन के सभी दलों के विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक में भी एलान किया कि तेजस्वी को ही आगे बढ़ाना है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम या सीएम बनने की इच्छा नहीं है बल्कि बीजेपी को हराना मकसद है. इसके पहले बीते सोमवार को भी नीतीश कुमार ने तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात नालंदा में कही थी.

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान, बीजेपी बोली- राजद्रोह का मामला दर्ज हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget