एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'हम झूठ नहीं कह रहे हैं कि बिहार के साथ पक्षपात हो रहा है', आकड़ों के साथ तेजस्वी ने किया केंद्र पर हमला

Tejashwi Yadav Statement: तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के दिए बयान के बाद केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की है. उन्होंने केंद्र पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

पटना: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार बीजेपी (BJP) सरकार पर हमला बोलते रहे हैं. एक बार फिर तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया है. इसके साथ ही गुरुवार उन्होंने बिहार को लेकर केंद्र की नीति पर भी सवाल उठाया. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम झूठ नहीं कह रहे हैं कि बिहार के साथ पक्षपात हो रहा है. केंद्र बिहार के विकास के लिए सहयोग नहीं कर रही. लगातार बिहार के साथ पक्षपात किया जा रहा है. गरीब राज्य पर ज्यादा भार दे दिया जाता है. 

बिहार के प्रति है घृणा- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले जो भी केंद्र की योजना होती थी उसमें 90-10 केंद्र और राज्य की भागीदारी हुआ करती थी फिर 70- 30 इसके बाद 60- 40 और अब 50-50 हो गया है. बिहार को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से मदद चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार मदद नहीं कर रही है. इसके साथ ही जो लोग केंद्र में बैठे हैं उनके मन में बिहार के प्रति कितना घृणा है. लोकसभा में बैठकर खुलेआम बिहार को लेकर बयान देते हैं. इससे पता चलता है कि उन लोगों के मन में बिहार के प्रति कितना घृणा है.

'ये लोग बिहार को बदनाम करते हैं'

वहीं, तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में पीयूष गोयल ने बिहार को लेकर बयान दिया है. इसको लेकर बिहार की सभी पार्टियों के एमपी को इसका विरोध करना चाहिए. उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए, ये लोग बिहार को बदनाम करते हैं. इनके मन में बिहार के प्रति कितना घृणा है, ये सामने आ चुका है. गुजरात से आए मोहन दास कर्मचंद गांधी को बिहार ने महात्मा बनाकर भेजा. बिहार ने कितने महापुरुषों को बनाया है. बिहार ज्ञान और मोक्ष की धरती रही है. पहले लोकतंत्र की जननी रही है. इसके बाद भी इस तरह की बयान ये लोग दे रहे हैं

ये  भी पढ़ें: DGP in Rabri Awas: अचानक राबड़ी आवास पहुंचे बिहार के नए DGP आरएस भट्टी, तेजस्वी से क्या बात हुई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget