एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार महागठबंधन में दिखने लगा 'कन्हैया इफेक्ट', शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

आरजेडी के कद्दावर नेता शिवनंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को फिलहाल कन्हैया में पार्टी की नैया पार करने वाला शख्स दिख रहा है. एक समय सीपीआई (CPI) को भी कन्हैया में यही क्षमता दिखी थी.

मुजफ्फरपुर: जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और सीपीआई के नेता रहे कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने बीते दिनों कांग्रेस (Congress) पार्टी जॉइन कर ली. उनके साथ ही अन्य युवा नेताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा. लेकिन कन्हैया के कांग्रेस में एंट्री के बाद बिहार के सियासत में उथल-पुथल शुरू हो गई है. कन्हैया को लेकर आरजेडी (RJD) ने अपने सहयोगी दल कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है. बीते दिनों भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) द्वारा कन्हैया को पहचानने से इनकार करने के बाद अब पार्टी के कद्दावर नेता शिवनंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने कन्हैया को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

कन्हैया को अध्यक्ष बनाए पार्टी

प्रदेश के मुजफ्फरपुर पहुंचे आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी कहा कि अब जब कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में आ गए हैं, तो कांग्रेस आलाकमान को पार्टी की कमान कन्हैया को ही दे देनी चाहिए. हमारी सहानुभूति अब भी कांग्रेस के साथ है. यह वही कन्हैया हैं, जिन्होंने बेगूसराय में आरजेडी को हराने के काम किया था. उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस जिसके पास दो साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है, वो अब कन्हैया को पार्टी की कमान सौंप दे. 

कांग्रेस को बचाने आए कन्हैया

शिवानंद ने कहा कि कांग्रेस को फिलहाल कन्हैया में पार्टी की नैया पार करने वाला शख्स दिख रहा है. एक समय सीपीआई (CPI) को भी कन्हैया में यही क्षमता दिखी थी. उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार ने भाषण में कहा कि अब यदि बड़ी नाव नहीं बचेगी तो उसके साथ छोटी-छोटी कस्तीयां भी डूब जाएगी. इसलिए अब कांग्रेस को बचाने के लिए कन्हैया पार्टी में गए हैं. हालांकि, दो साल पहले तक उन्हें वामपंथ में अपना भविष्य दिखाई दे रहा था.

कांग्रेस पर लगाया आरोप

शिवानंद तिवारी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. लेकिन 60 सीटों पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रचार तक में नहीं आए. देश में 200 लोकसभा सीट ऐसे हैं, जहां कांग्रेस सीधे बीजेपी (BJP) के टक्कर में है. कांग्रेस उसमें से 100 सीट भी तो जीते. अब हम क्या कांग्रेस के लोग खुद ही सवाल उठाने लगे हैं. गुलाम नबी, कपिल सिब्बल, शशि थरूर जैसे लोग परेशान हैं. गुलाम नबी आजाद ने तो वर्किंग कमिटी की मीटिंग बुलाने को भी कहा है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: जेल में बंद पप्पू यादव को IMA की ओर से मिला सम्मान, जाप सुप्रीमो ने ट्वीट कर कही ये बात

बेटे ने पास किया UPSC तो परिजनों ने जमकर बांटी मिठाई, फिर हुआ कुछ ऐसा जिससे बदल गया पूरा माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget