एक्सप्लोरर

रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण पर कसा तंज, कहा- 'जनता लाचार, हेलीकॉप्टर में सरकार'

रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में बाढ़ राहत के नाम पर घोटाले का सिलसिला जारी है. वहीं, हवाई सर्वेक्षण के नाम पर झील सा नज़ारा देखने का वर्षों से चला आ रहा सिलसिला भी जारी है.

पटना: मॉनसून की शुरुआत में ही अत्यधिक वर्षा होने की वजह से बिहार में इस बार समय से पहले ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई है. लोग घर-द्वार छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने को विवश हैं. ऐसे में दिल्ली से आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था. हवाई सर्वेक्षण के बाद उन्होंने जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी भी मौजूद थे.

केवल हवाई सर्वेक्षण कर रही सरकार

अब मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण पर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. ट्विटर पर एक्टिव रहने वाली रोहिणी ने कहा कि बाढ़ की वजह से जनता रो-बिलख रही है. लेकिन सरकार गूंगी बहरी बनी केवल हवाई सर्वेक्षण कर रही है. बिहार में आपदाओं की बहार है, लेकिन मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर पर सवार होकर सिर्फ जायजा ले रहे हैं. 

 

रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में बाढ़ राहत के नाम पर घोटाले का सिलसिला जारी है. वहीं, हवाई सर्वेक्षण के नाम पर झील सा नजारा देखने का वर्षों से चला आ रहा सिलसिला भी जारी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, " हेलीकॉप्टर में सरकार है. बाढ़ में डूबी आम जनता लाचार है."

मुख्यमंत्री ने कही थी ये बात

मालूम हो कि बीते दिनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर लौटे नीतीश कुमार काफी हैरान हुए थे. उन्होंने जून महीने में ही आई बाढ़ को आश्चर्यचकित करने वाली बात कही थी. उन्होंने कहा था, " बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर मैं हैरान हूं. पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न हुई थी. जून में बाढ़ का आना चौंकाने वाला है. बहुत पहले कभी ऐसा हुआ होगा."

यह भी पढ़ें -

पटनाः कोविड सर्टिफिकेट में है गड़बड़ी तो घबराएं नहीं, इस तरीके को अपनाकर अब खुद से सुधारें

बिहारः जेल से आने पर UP सरकार को चुनौती देंगे पप्पू यादव, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget