एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश का वीडियो शेयर कर कसा तंज, मानसिक और शारीरिक रूप से बताया अस्वस्थ

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. कहा कि अब तो मंत्रियों और अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं कि पता नहीं वो कब क्यों कहां और कैसे क्या बोल दें.

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है. उन्होंने रविवार (05 जनवरी, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो शेयर किया और तंज कसा.

वीडियो के जरिए तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "2005 से पहले किसी के पास चेहरा था? 2005 के बाद सब बढ़िया चेहरा तो हम ना लगवाए हैं जी. पहले कोई बोलती थी? उ तो हम ना सिखाए हैं जी. 2005 से पहले सृष्टि थी? उ तो हम पैदा किए हैं जी. जरा एक-एक बात याद रखना, क्या पता इ मोबाइलवा सारी दुनिया ना खत्म कर दें? महीनों बाद किचन कैबिनेट के अधिकारियों ने बोलना सिखाया, इतना रटाया फिर भी वही बोला जो बोलना था."

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "एक मा. मंत्री तो इतने बेचैन थे कि मा. मुख्यमंत्री को अभी रोक दें-टोक दें. किस प्रदेश में ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके व्यक्तव्य के दौरान उनके जूनियर मंत्री की भी समानांतर कमेंट्री और ध्यान भटकाने के लिए बनावटी हंसी-ठहाका चलता रहता है? अब तो मंत्रियों और अधिकारियों को CM पर भरोसा भी नहीं कि पता नहीं वो कब क्यों कहां और कैसे क्या बोल दें? प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कैसे चार लोग CM को चला रहे हैं."

एक्स पोस्ट में आगे लिखा, "अगर कोई इंसान अस्वस्थ है (मानसिक और शारीरिक) तथा उस अस्वस्थता का फायदा 4 व्यक्तियों को एवं नुकसान पूरे राज्य का है तो इसका खामियाजा 14 करोड़ प्रदेशवासियों को नहीं भुगतना चाहिए."

क्या कह रहे थे नीतीश कुमार?

मुख्यमंत्री का जो वीडियो तेजस्वी यादव ने शेयर किया है उसमें एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार गीत गाती महिलाओं की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं. कह रहे हैं कि पहले महिलाओं की क्या स्थिति थी? हमने जीविका दीदी कहना शुरू किया. जब हमने जीविका दिया, अब देखिए महिलाओं के चेहरे कितने बढ़िया दिख रहे हैं. ऐसे चेहरे पहले किसी के दिखते थे? ये कितना बढ़िया बोल रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी हम घूमते हैं तो जीविका दीदीयों का हालचाल जानते हैं इन्हें किसी चीज की जरूरत है तो मदद किजिए. इसी को लेकर तेजस्वी ने सीएम पर तंज कसा है.

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor Live: प्रशांत किशोर गिरफ्तार, गांधी मैदान खाली, PK पर भड़की BJP, JDU ने बताया फ्रॉड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget