एक्सप्लोरर

तेज-तेजस्वी की जोड़ी पर ग्रहण! लालू यादव के बड़े लाल को ‘भूले’ जगदानंद, पूछा- कौन है तेजप्रताप यादव?

जगदानंद सिंह ने कहा कि उन्हें किसी से कोई नाराजगी नहीं है. पार्टी पहली प्राथमिकता है, उससे ऊपर कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि वह संविधान के हिसाब से काम करते हैं.

पटनाः बिहार की राजनीति में अभी आरजेडी चर्चा में है, वह भी ऐसी चर्चा कि यहां के नेता एक दूसरे को अब पहचानने से भी इनकार कर रहे हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक सवाल पर सीधा कह दिया कि कौन है तेजप्रताप यादव? उन्होंने कहा कि वह सिर्फ लालू यादव को जानते हैं और जो अध्यक्ष हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी भड़ास निकाला, कहा कि आपलोग तेजप्रताप से जुड़े सवाल इसलिए पूछते हैं क्योंकि वह आपको खिलाता-पिलाता होगा.

आगे जगदानंद सिंह ने छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को निष्कासित करने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है. हालांकि हमसे गलती हुई कि हमने संगठन नहीं बनाया था, कल इसे बनाया गया है. इसमें किसी को हटाने का कोई मामला ही नहीं है. हमारे संविधान में धारा 25 है उसके तहत राज्य के अध्यक्ष ही उसका चुनाव करेंगे. जब उस पद पर कोई था ही नहीं तो किसी को हटाने व किसी से पूछने का सवाल ही नहीं है.

बीमार था इसलिए नहीं आ रहा था कार्यालय

जगदानंद सिंह ने फोन नहीं उठाने के एक सवाल पर कहा कि, “हमारे फोन पर किसी का फोन आता है तो उसे अटेंड किया जाता है. अटेंड नहीं हुआ तो बाद में कॉल किया जाता है. विलंब होता है लेकिन फोन किया जाता है. कोई यह नहीं कह सकता कि हम उनका फोन नहीं उठाते हैं.” वहीं, कार्यालय नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बीमार थे इसीलिए कार्यालय नहीं आ पा रहे थे.  

तेजप्रताप के हिटलर वाले बयान पर जगदानंद सिंह ने कहा, “हमको कोई कुछ नहीं कहता, हमने कुछ नहीं सुना. किसी से कोई नाराजगी नहीं है. मेरे लिए पार्टी पहली प्राथमिकता है. उससे ऊपर कोई नहीं है. चाहे वो कोई भी हो मेरा बेटा ही क्यों नहीं हो. मैं किसी तेजप्रताप को नहीं जानता. मैं सिर्फ लालू प्रसाद यादव को जनता हूं. मैं संविधान के हिसाब से काम करता हूं. मैं पार्टी के हर एक कार्यकर्ता से डरता हूं. भागने वालों में से नहीं हूं.”

यह भी पढ़ें- 

जातीय जनगणनाः बातचीत के लिए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया मिलने का समय, देखें कब जाएंगे दिल्ली

Road Accident Bihar: सहरसा से दिल्ली जा रही बस खाई में गिरी, 76 लोग थे सवार, दर्जनों यात्री घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: तेज प्रताप यादव ने बताई नीतीश कुमार की खूबी, कहा- 'उनकी सबसे अच्छी बात ये है कि...'
तेज प्रताप यादव ने बताई नीतीश कुमार की खूबी, कहा- 'उनकी सबसे अच्छी बात ये है कि...'
महिला आरक्षण बिल को लेकर जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, 'यह PM मोदी का....'
महिला आरक्षण बिल को लेकर जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, 'यह PM मोदी का....'
'देश का तिरंगा पीछे लगाकर चुनाव प्रचार...', PM मोदी के संबोधन पर बोले RJD नेता मनोज झा
'देश का तिरंगा पीछे लगाकर चुनाव प्रचार...', PM मोदी के संबोधन पर बोले RJD नेता मनोज झा
'ज्ञान तो है नहीं...मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन करेंगे क्या? CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'ज्ञान तो है नहीं...मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन करेंगे क्या? CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध या शांति... दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
युद्ध या शांति.. दोबारा पाक जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget