एक्सप्लोरर

जातीय जनगणनाः बातचीत के लिए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया मिलने का समय, देखें कब जाएंगे दिल्ली

मुख्यमंत्री ने अगस्त में ही पीएम मोदी को पत्र लिखा था, जिसका जवाब नीतीश कुमार को मिल गया है. नीतीश कुमार ने गुरुवार को ट्वीट कर मुलाकात की तारीख के बारे में बताया है.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना पर बात करने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समय मांगा था. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री की ओर से समय दे दिया गया है. मुख्यमंत्री ने इसी महीने पीएम मोदी को पत्र लिखा था, जिसका जवाब उन्हें दिया गया है. नीतीश कुमार ने गुरुवार को ट्वीट कर मुलाकात की तारीख के बारे में बताया है.

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, “जाति आधारित जनगणना करने के लिए बिहार के प्रतिनिधि मंडल के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था. आदरणीय प्रधानमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद कि 23 अगस्त को मिलने का उन्होंने समय दिया.” अब यह तय हो गया है कि जातीय जनगणना को लेकर नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री से होगी. बता दें कि मुख्यमंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखा था. उन्होंने भी मिलने का समय मांगा था.

दो बार विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव

गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा से दो बार जातीय जनगणना को लेकर प्रस्ताव पारित किया जा चुका है. सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में मांग की गई थी कि साल 2021 में होने वाली जनगणना में जातीय आंकड़े दिए जाएं. सबसे पहले साल 2019 में विधानसभा में एक प्रस्ताव पास किया गया था और दूसरी बार बीते साल फरवरी में विधानसभा की तरफ से इस प्रस्ताव को पारित किया गया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि हर तबके का विकास हो, इसलिए आवश्यक है कि जातीय आंकड़े को जनगणना में लिया जाए. लालू यादव भी इसकी मांग करते आए हैं.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: तेजप्रताप की नाराजगी पर तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा- जब सबकुछ हम हैं तो दिक्कत क्या?

Bihar Flood Update: बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से तबाही, 32 लाख लोग प्रभावित, कई गांवों का मुख्यालय से टूटा संपर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget