एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'अग्निपथ' पर बंटा विपक्ष! मार्च में RJD-वामदल मौजूद, कांग्रेस गायब, पढ़ें तेजस्वी यादव ने क्या कहा

RJD Raj Bhavan March: तेजस्वी ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर हम लोगों ने मार्च निकाला है. इस दिशा में केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए.

पटनाः केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में बुधवार को आरजेडी और वामदलों के विधायकों, विधान पार्षदों ने विधानसभा से राजभवन तक मार्च किया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व में मार्च निकाला गया. युवाओं को रोजगार और अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को लेकर यह मार्च निकाला गया था. इस बीच मार्च में कांग्रेस (Congress) नहीं दिखी. एक तरह से महागठबंधन बंटा हुआ दिखा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर हम लोगों ने मार्च निकाला. अग्निपथ योजना से छात्रों को कोई लाभ नहीं होगा. यह उनके हित के लिए नहीं है. केंद्र सरकार (Central Government) युवाओं और छात्रों का जीवन तबाह कर रही है. जब तक केंद्र सरकार इस योजना को वापस नहीं लेगी तब तक हमलोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें- Exclusive: राष्ट्रपति चुनाव 2022 में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे नीतीश कुमार! जानें क्या है पूरा समीकरण

इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि देश का हर युवा इस योजना के खिलाफ में है. केंद्र सरकार, बिहार सरकार युवाओं को रोजगार भी नहीं दे रही. युवाओं के लिए हम सड़क से लेकर सदन तक हम लोग लड़ते रहेंगे. केंद्र सरकार खुद बैकफुट पर है. 

अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि बहुत सारे ऐसे युवा हैं जिनका सिर्फ ज्वाइनिंग लेटर आना था. उन लोगों का सब कुछ फाइनल था, लेकिन इस योजना के घोषणा के बाद से अब उन्हें भी सारी प्रक्रिया से दोबारा गुजरना पड़ेगा. नौजवान चिंतित हैं. बीजेपी वाले चाहते हैं कि नौजवानों से अपने कार्यालय की चौकीदारी करवाएं. राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर हमने कहा है जितने भी छात्रों पर एफआईआर हुई है उन्हें वापस लिया जाए और जो जेल भेजे गए हैं उन्हें छोड़ा जाए.

मार्च में क्यों नहीं दिखी कांग्रेस?

महागठबंधन का हिस्सा रही कांग्रेस (Congress) आज तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मार्च में शामिल नहीं थी. कांग्रेस की तरफ से कोई भी नहीं था. कांग्रेस के सभी विधायकों, विधान पार्षदों को दिल्ली तलब किया गया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से ईडी (ED) पूछताछ कर रही है. ईडी की पूछताछ के विरोध में पार्टी नेता दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: चिराग पासवान गए NDA के साथ, एक फोन पर मान ली राजनाथ सिंह की बात, खुद किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget