एक्सप्लोरर

Exclusive: राष्ट्रपति चुनाव 2022 में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे नीतीश कुमार! जानें क्या है पूरा समीकरण

Presidential Election 2022: हारती हुई बाजी पर नीतीश कुमार अपनी बाजी नहीं लगाना चाहेंगे. वो ये जानते हैं कि अगर बीजेपी से अलग होकर फैसला लिया और उनका कैंडिडेट हार गया तो भारी किरकिरी होगी.

Presidential Election 2022: बिहार में जेडीयू राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की कैंडिडेट का समर्थन करेगा. एनडीए (NDA) ने मंगलवार को ही द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का नाम तय किया. इसके बाद से ही यह सवाल उठ रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आखिर क्या फैसला लेंगे? नीतीश कुमार के अगर पुराने फैसलों पर ध्यान दें तो राष्ट्रपति के पिछले दो चुनावों में उन्होंने गठबंधन से अलग होकर फैसला लिया था. खास बात ये थी कि जिसका भी नीतीश कुमार ने साथ दिया उसकी जीत हो गई. इस बार समीकरण अलग नजर आ रहा है.

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पास इतने वोट हैं कि उनकी जीत आसान है. उन्हें बीजेडी ओडिशा से भी समर्थन मिल चुका है. आदिवासी होने के कारण और महिला होने के नाते नीतीश कुमार दबाव में हो सकते हैं कि अगर वो समर्थन नहीं करेंगे तो इसका आधार क्या होगा? नीतीश कुमार ये जानते हैं कि अगर वो बीजेपी से अलग होकर फैसला लेंगे और उनका कैंडिडेट हार गया तो उनकी भारी किरकिरी होगी. बीजेपी का उन पर दबाव बढ़ जाएगा और हर तरफ से घिर जाएंगे.

ऐसे में हारती हुई बाजी पर नीतीश कुमार अपनी बाजी नहीं लगाना चाहेंगे. इधर, रही बात विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की तो उनके पक्ष में एक ही बात जाती है कि वो बिहार से हैं और कर्पूरी ठाकुर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं. इसके अलावा एनडीए की सरकार में वो बतौर मंत्री एक साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में जब बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच तल्खी चल रही है तो क्या राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं?  

इतना आसान नहीं है नीतीश कुमार को समझना

राजनीतिक जानकारों और जेडीयू के सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार फिलहाल हारती हुई बाजी में दांव नहीं लगाना चाहेंगे. अगर वो यशवंत सिन्हा के साथ आते हैं तो यह फिर साफ हो जाएगा कि वह फिर इस बार पाला बदलेंगे और नीतीश कुमार इतनी आसानी से किसी को अपनी चाल नहीं समझने देंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार मजबूरी में ही सही द्रौपदी मुर्मू को ही वोट देंगे. हालांकि अब तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है.

बता दें कि यशवंत सिन्हा से नीतीश कुमार का कोई बहुत ज्यादा लगाव या सॉफ्ट कॉर्नर नहीं रहा है जिसको लेकर वो दांव लगाएं. 2020 में नीतीश कुमार के खिलाफ यशवंत सिन्हा ने एक मोर्चा बनाया था और उसमें वो जमकर प्रचार कर रहे थे और हराने की कोशिश में लगे थे. ये भी एक टीस है जो अभी-अभी 2020 में मिली है और कहीं न कहीं यशवंत सिन्हा की हार में यह बात भी सकती है.

राजनीति गलियारे में खबर आ रही है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नीतीश कुमार समर्थन कर सकते हैं. यशवंत सिन्हा के समर्थन को लेकर अब तक किसी ने उनसे बात नहीं की है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह तक बात कर चुके हैं. चिराग पासवान भी अब एनडीए के साथ आ गए हैं. ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव के बहाने फिर से एनडीए को पुराने एनडीए की तरह बनाने की कोशिश होती दिख रही है.

यह भी पढ़ें- 

Presidential Election 2022: राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान से मांगा समर्थन, कहा- PM भी चाहते हैं कि NDA में ही रहे LJP रामविलास

Agnipath Scheme Row: बिहार में हुए बवाल पर बोले नीतीश के मंत्री, 'सेना अभ्यर्थियों के आंदोलन के पीछे आतंकवादियों का हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget