एक्सप्लोरर

Bihar News: चिराग पासवान गए NDA के साथ, एक फोन पर मान ली राजनाथ सिंह की बात, खुद किया ये एलान

Chirag Paswan Support NDA: मंगलवार को राजनाथ सिंह और चिराग पासवान की बातचीत हुई है. इसके बाद चिराग पासवान ने बुधवार को ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है.

Presidential Election 2022: देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू (NDA Candidate Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को उम्मीदवार बनाया है. यह देखना होगा कि कौन किसे वोट देता है. इन सबके बीच यह साफ हो गया है कि एलजेपी (रामविलास) एनडीए के साथ है. खुद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने एलान किया है. बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इससे पहले मंगलवार को उनके पास देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का फोन आया था.

बुधवार को चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा- "आदिवासी समाज से आने के बावजूद भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज जो मुकाम हासिल किया है यह उनकी काबिलियत एवं संघर्ष का ही परिणाम है. समाज के वंचित वर्ग से देश के सर्वोच्च पद की दावेदारी...करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है."

यह भी पढ़ें- Exclusive: राष्ट्रपति चुनाव 2022 में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे नीतीश कुमार! जानें क्या है पूरा समीकरण

उन्होंने आगे लिखा- "NDA के द्वारा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है. देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी. लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रूप से समर्थन करती है."

15 मिनट तक राजनाथ सिंह से हुई थी बातचीत

बता दें कि चिराग पासवान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच करीब 15 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) को लेकर एलजेपी रामविलास (LJP Ram Vilas) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से बीजेपी की उम्मीदवार (BJP Candidate) को समर्थन देने का आग्रह किया. रक्षा मंत्री ने चिराग पासवान से कहा कि वह एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे. राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी चाहते हैं कि चिराग एनडीए में ही रहें.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme Row: बिहार में हुए बवाल पर बोले नीतीश के मंत्री, 'सेना अभ्यर्थियों के आंदोलन के पीछे आतंकवादियों का हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget