एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को जनादेश 2025 तक के लिए', सुशील कुमार मोदी ने कहा- झूठ फैलाना थेथरोलॉजी है

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि किंतु-परंतु के साथ बीच में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है. इस शरारत का कुछ असर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव पर भी पड़ा होगा.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर लगातार अटकलें तेज हैं कि वो राष्ट्रपति या उप राष्ट्रपति पद के लिए चेहरा हो सकते हैं. हालांकि कई बार जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) की ओर से इसको लेकर कहा भी गया है कि बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार वोट दिया है और वो यहीं रहेंगे. इस बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने भी सीधा-सीधा जवाब दे दिया है.

सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि जब प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी, तब भी यह झूठ फैलाते रहना थेथरोलॉजी है कि बीजेपी बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है. मुख्यमंत्री को लेकर निराधार अटकलबाजी जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस शरारत का कुछ असर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव पर भी पड़ा होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेज प्रताप पर लगे आरोपों के बाद RJD पर बीजेपी और जेडीयू हमलावर, तेजस्वी यादव से पूछे ये सवाल

'बीच में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं'

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा का 2020 का चुनाव एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मांगते हुए लड़ा था. लोगों ने इस पर भरोसा किया. जब एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का जनादेश 2025 तक के लिए है, तब किसी किंतु-परंतु के साथ बीच में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है.

विपक्ष के पास नीतीश सरकार के विरुद्ध न कोई ठोस मुद्दा है, न सदन में संख्या बल है और न लालू-राबड़ी राज की विफलताओं के कारण उनके पास आलोचना का कोई नैतिक बल ही है. ऐसे में वे नीतीश कुमार के पद से हटने की तरह-तरह की बेतुकी अटकलों को हवा देकर सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में सुबह-सुबह 2 लोगों की हत्या, एक ही परिवार के सदस्य थे दोनों, चाचा को जहानाबाद तो भतीजे को मसौढ़ी में मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget