एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेज प्रताप पर लगे आरोपों के बाद RJD पर बीजेपी और जेडीयू हमलावर, तेजस्वी यादव से पूछे ये सवाल

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर आरजेडी के युवा नेता रामराज यादव को पीटने और गाली देने का आरोप है. इसी को लेकर सत्ता पक्ष के नेता आरजेडी पर हमलावर हैं.

पटनाः आरजेडी के युवा नेता रामराज यादव (Ramraj Yadav) ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) पर पिटाई करने और गोली मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को इफ्तार के दिन की ये घटना बताई जा रही है. अब इस आरोप के बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से सवाल कर दिए हैं.

जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सिर्फ सरकार को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं. उनके अपने भाई तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी रामराज यादव की पिटाई कर दी, लेकिन कोई भी उनसे मिलने को तैयार नहीं है जबकि पिछले तीन दिनों से रामराज यादव राबड़ी आवास का चक्कर काट रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में सुबह-सुबह 2 लोगों की हत्या, एक ही परिवार के सदस्य थे दोनों, चाचा को जहानाबाद तो भतीजे को मसौढ़ी में मारी गोली

निखिल मंडल ने कहा- "राबड़ी आवास पर मौजूद पार्टी अध्यक्ष जगदा बाबू रहते हुए भी उनसे नहीं मिले. तेजस्वी यादव, यादवों के झूठे हितैषी हैं. सिर्फ सरकार से कानून को लेकर सवाल करते हैं जबकि इनकी पार्टी और परिवार के लिए अलग कानून है."

बीजेपी ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने भी आरजेडी पर हमला बोला. कहा कि आरजेडी भेड़चाल और भीड़तंत्र की राजनीति करता है. कोई भी पार्टी जो नीति, नैतिकता, सिद्धांत, विचार और संगठन की बुनियाद पर राजनीति करती हो वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी बदतमीजी, ऐसी घटिया हरकत कभी नहीं करेगी. पटना महानगर आरजेडी के अध्यक्ष रामराज यादव को जिस तरह से गाली दी गई. नंगा कर पीटा गया यह अपने आप में बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

निखिल आनंद ने कहा कि इसके पहले भी रामकृपाल यादव, बृजनंदन यादव या धर्मेंद्र प्रसाद, सनोज यादव, विजय सिंह यादव हों, इन लोगों का जिस तरह से खून चूसकर इनको दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया यह साबित करने के लिए काफी है कि आरजेडी अपने परिवार को बचाने के लिए राजनीति की बलि चढ़ा सकती है. किसी भी नेता की बलि ले सकता है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: शादी में शगुन के लिए लिफाफा का टेंशन क्यों? यहां है ऑनलाइन पेमेंट का जुगाड़, हिसाब में भी नहीं होगी गड़बड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget