एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के बयान पर JDU नेता नीरज कुमार का पलटवार, कहा- ‘आप लोगों के चेहरे पर...'

Bihar Politics: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसे कोई लव करे या हेट, इग्नोर कैसे कर देगा. वहीं उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बेबुनियादी बातें कर रहे हैं.

Bihar News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर जेडीयू नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आप ईडी और सीबीआई के संपर्क में हैं. कौन किसको हैक करता यह इतिहास में दर्ज है. आपके माता-पिता के शासनकाल को गृह विभाग अघोषित रूप से शहाबुद्दीन चलाते थे और आपके मामा अघोषित रूप से वित्त विभाग चलाते थे. साधु यादव और सुभाष यादव के समय में फर्नीचर और गाड़ियां भी सुरक्षित नहीं थीं. आदमी का सुरक्षित होना तो अलग बात थी.

जेडीयू नेता ने आगे कहा कि आपको शहाबुद्दीन, सुभाष यादव और साधु यादव ने हैक कर लिया और आप दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं. आप लोगों के चेहरे पर राजनीति में इतना कालिख पोता हुआ है कि धोते-धोते परेशान हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का नाम है जनता दल यूनाइटेड और जदयू के संपर्क में कौन रहता है यह विधानसभा में विश्वास मत के दौरान आपको पता चल गया होगा.

उन्होंने कहा कि आपके ही दल के विधायकों ने आपके खिलाफ विद्रोह कर दिया और नीतीश कुमार की सरकार का समर्थन किया. नीरज कुमार ने कहा कि हमारा पोलिटिकल इंजेक्शन सिजेरियन होता है. सिजेरियन जब होता है तो कठिनतम दर्द होता है और इसका एहसास वर्षों तक रहता है.

‘पिता के चेहरे पर राजनीतिक पोचारा कर दिया’
वहीं जब नीरज कुमार से जब पूछा गया कि एनडीए में एक ही चेहरा है नीतीश कुमार और उस चेहरे पर अब सवाल उठ रहे हैं?  इसपर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को माता-पिता से राजनीति विरासत में मिली है. आर्थिक और अपराधिक विरासत भी तेजस्वी को ही प्राप्त है. तेजस्वी यादव ने पिता के राजनीतिक चेहरे के पोस्टर पर राजनीति का पोचारा कर दिया है. 

‘कोई लव करे या हेट इग्नोर कैसे कर देगा- नीरज कुमार
नीरज कुमार ने कहा कि कोई इफ बट नही है, सरकार पर नीतीश कुमार की ही पकड़ है. यह तो कटु सच्चाई है कि सीएम नीतीश एक ऐसा व्यक्तित्व है कोई लव करे या हेट, इग्नोर कैसे कर देगा. नीतीश कुमार जहां हैं, वहीं बिहार की सत्ता है. नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में एनडीए ने 30 सीटें लोकसभा में जीतीं.

उन्होंने कहा कि नीतीश के ही नेतृत्व में चारों उप चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत हुई. नीतीश कुमार की उपयोगिता जनता को भी महसूस है, जनता को एहसास है कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा. बिहार की सियासत नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द है, नीतीश जहां हैं सत्ता वहीं होगी. तेजस्वी यादव बेबुनियादी बातें कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘जिनको स्वर्ग-नरक जाना है अपनी सीट बुक करा लें’, RJD सांसद मनोज कुमार झा ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget