एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU ने कहा- BJP वाले मायूस ना हों, कल तक तो हम साथ ही थे, कौन जानता है आगे फिर क्या होगा

JDU Reaction on BJP: जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति होनी चाहिए अगर नहीं होगी तो वह तानाशाही में परिवर्तित हो जाएगा. इस दौरान बीजेपी ने भी जवाब दिया.

पटनाः बिहार विधान परिषद में जेडीयू (JDU) नेता और विधान परिषद सदस्य गुलाम गौस (Gulam Gaus) ने कहा कि समाजवादी नेताओं का संस्कार है कि दो साल साथ रह नहीं सकते और एक साल जुदा नहीं रह सकते. बीजेपी (BJP) के साथी मायूस ना हों, कल तक तो हम साथ ही थे. कौन जनता है आगे कल क्या होगा. जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को बोल रहे थे.

गुलाम गौस ने बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि ये बहुत गंभीर इंसान हैं. हमलोग एक ही परिवार के सब हैं. समाजवादियों के बारे में कहा जाता है कि दो साल तो एक साथ रह नहीं सकते हैं और एक साल तक जुदा नहीं रह सकते. गुलाम गौस ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति होनी चाहिए अगर नहीं होगी तो वह तानाशाही में परिवर्तित हो जाएगा. अंत में बशीर बद्र की पंक्ति को सुनाते हुए गुलाम गौस ने कहा- "सभी चार दिन की हैं चांदनी, ये रियासतें ये वज़ारतें, मुझे उस फकीर की शान दे, कि जमाना जिसकी मिसाल दे." 

यह भी पढ़ें- ठंडा दिया जाएगा... तेजस्वी के इस बयान को सुनकर नित्यानंद राय ने रखी शर्त, कहा- हो जाएगा फैसला

सदन में ही थे सीएम नीतीश

जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस जब बीजेपी से यह बात कह रहे थे तो सीएम नीतीश कुमार सदन में ही मौजूद थे. हालांकि इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस की बातों पर सफाई दी. कहा कि इस बार एक साल नहीं लंबे समय तक साथ रहने आए हैं.

सम्राट चौधरी ने दिया जवाब

इस मौके पर नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी को कहा कि यह तो कई दल घुमाकर दल-दल से आए हैं. इस पर सम्राट चौधरी ने करारा जवाब दिया. सम्राट चौधरी ने कहा कि दलदल में ही कमल खिलता है. सम्राट ने तेजस्वी यादव से कहा कि आप सचेत रहिए. हमलोगों ने तो नीतीश कुमार को देख लिया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि आश्वस्त करता हूं कि 2024 और 2025 में कमल ही खिलेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सृजन घोटाले में ED ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एडीएम जयश्री ठाकुर और उनके बेटे की जमीन जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget