एक्सप्लोरर

PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बिहार की राजनीति तेज, NDA नेताओं ने कांग्रेस को घेरा

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस बेशर्मी से बाज नहीं आ रही है. वे ओछे आचरण से भी बाज नहीं आ रहे हैं. पढ़िए किसने क्या कुछ कहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एआई से बनाए गए वीडियो का राजनीतिक दल खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. इस बीच बिहार कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से बीते बुधवार (10 सितंबर, 2025) को एक एआई वाला वीडियो शेयर किया गया था. पोस्ट में लिखा गया था- "साहब के सपनों में आईं मां, देखिए रोचक संवाद." वीडियो पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर बनाया गया था. इसमें पीएम मोदी की मां उनसे बात करती दिख रही हैं. वीडियो में नोटबंदी और बिहार के कई मुद्दों पर बात की गई है. इस पर अब एनडीए के नेताओं ने कांग्रेस को घेरा है.

'जनता जवाब देगी, सबक सिखाएगी'

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए AI-जनरेटेड वीडियो में कथित तौर पर पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दिखने वाले दो किरदारों पर कहा, "बिहार कांग्रेस बिहार की संस्कृति और संस्कार से दूर जा चुका है. ये अराजकता का प्रतीक है. इस तरह की मानसिकता भारतीय संस्कृति और संस्कार में कभी स्वीकार नहीं होगा. इसका जवाब जनता देगी और उन्हें सबक सिखाएगी."

'राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने…'

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "AI में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने माध्यम से प्रचारित कर पीएम मोदी तथा उनकी माता जी को फिर से अपमानित करने का काम किया है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कसम खा लिया है कि हम नहीं सुधरेंगे. देश की जनता ने इन्हें सुधार दिया है बिहार की जनता ने भी इन्हें सुधार दिया लेकिन तभी ये सुधर नहीं रहे हैं. बिहार की जनता 2025 में इनका सूपड़ा साफ करने का काम करेगी."

(नीचे बिहार कांग्रेस के शेयर किए गए वीडियो को देखिए)

जेडीयू के नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "जब हार पक्की हो तो राजनीतिक दलों के लिए अपना मानसिक संतुलन बरकरार रखना मुश्किल हो जाता है. इस बार का ट्वीट इनकी हताशा और बौखलाहट को जाहिर करता है. प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माताजी को पहले इनके मंच से गालियां दी गईं और फिर वीडियो के माध्यम से उनका घोर अपमान किया गया है. कांग्रेस के लिए आने वाला समय बहुत मुश्किल होने वाला है."

'कांग्रेस बेशर्मी से बाज नहीं आ रही'

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "यह निंदनीय है. वे बहुत नीचे गिर रहे हैं. देश के लोग कांग्रेस पार्टी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्हें इसके पीछे के कारणों पर गौर करना चाहिए." बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "कांग्रेस बेशर्मी से बाज नहीं आ रही है. वे ओछे आचरण से भी बाज नहीं आ रहे हैं. एक तरफ, वे पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय ध्वज के साथ उन्हें गाली देते हैं और दूसरी तरफ माफी मांगने के बजाय, वे इसे सही ठहराने के लिए उनका वीडियो जारी करते हैं. वे प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के साथ-साथ देश की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. पूरा बिहार और देश कांग्रेस के इस ओछे आचरण से आक्रोशित है. कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget