एक्सप्लोरर

अश्विनी चौबे के उपप्रधानमंत्री वाले बयान पर JDU का पहला रिएक्शन आया, RJD ने भी कर दी भविष्यवाणी

Bihar Politics: अश्विनी चौबे के बयान पर जेडीयू का कहना है कि कोई भी व्यक्ति कोई भी मांग किसी भी प्लेटफॉर्म पर उठा सकता है. अश्विनी चौबे ने वही किया, लेकिन जनता नीतीश को बिहार में पसंद करती है.

Nitish Kumar Deputy PM: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने बयान दिया है कि नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री का दर्जा मिलना चाहिए. उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार को केंद्र में लाकर बीजेपी बिहार में अपना सीएम बनाना चाहती है? क्या बयान किसी रणनीति का हिस्सा है? आरजेडी से आए दिन दावा किया जाता है कि बिहार में नीतीश कुमार को हटाकर बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. चौबे के उपप्रधानमंत्री वाले बयान पर गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) को जेडीयू की ओर से रिएक्शन दिया गया.

जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार की जनता पसंद करती है. नीतीश के चेहरे पर जनता भरोसा करती है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश चेहरा हैं. एनडीए उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा. जनता फिर मुख्यमंत्री बनाएगी.

अभिषेक झा ने आगे कहा कि हमारे देश की ये खूबसूरती है कि यहां अभिव्यक्ति की आजादी है. कोई भी व्यक्ति कोई भी मांग किसी भी प्लेटफॉर्म पर उठा सकता है. अश्विनी चौबे ने वही किया, लेकिन जनता नीतीश को बिहार में पसंद करती है. उन्होंने बिहार का कायाकल्प किया है. हर क्षेत्र में विकास 20 वर्षों में किया. 

बता दें कि अश्विनी चौबे ने कहा है कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक एनडीए के साथ संयोजक की भूमिका निभाई है. यदि उन्हें उप प्रधानमंत्री का दर्जा दिया जाता है तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी. अगर ऐसा होता है तो यह बिहार के लिए बहुत फायदेमंद होगा, क्योंकि यह सम्मान जगजीवन राम के बाद बिहार को दूसरी बार मिलेगा.

इस मसले को कैसे देख रही लालू की पार्टी?

अश्विनी चौबे के बयान पर लालू की पार्टी आरजेडी ने निशाना साधा है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि यह बयान संकेत है कि नीतीश को बीजेपी निपटाएगी. नीतीश को निपटाने में बीजेपी लगी हुई है. लगातार हमारी पार्टी कह रही है कि नीतीश को बीजेपी मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करेगी. बयान यही इशारा कर रहा है. बीजेपी का हिडेन एजेंडा सामने आ गया है. जेडीयू को बीजेपी अब समाप्त करेगी. 

बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के दिए गए बयान पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "अभी तो नीतीश कुमार जी बिहार को अच्छे से चला रहे हैं, और लोकसभा का चुनाव कब खत्म हो गया है."

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की पार्टी क्यों कर रही अलीगढ़ के ताले की बात? सुनकर तमतमा जाएंगे लालू-तेजस्वी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget