एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की पार्टी क्यों कर रही अलीगढ़ के ताले की बात? सुनकर तमतमा जाएंगे लालू-तेजस्वी

Bihar News: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने आरजेडी पर हमला करते हुए बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो जमीन लेकर नौकरी देते हैं, ऐसे राजनीति के कुसंस्कारियों को जनता खदेड़ देगी.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है. जैसे-जैसे वक्त नजदीक आता जा रहा है उस हिसाब से बयानबाजी भी तेज हो रही है. एक तरफ तेजस्वी यादव प्रदेश की नीतीश सरकार को खटारा गाड़ी बताने में लगे हैं तो दूसरी ओर जेडीयू भी पीछे नहीं है. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू यादव की पार्टी पर करारा हमला किया है. उन्होंने अपना वीडियो बयान बीते बुधवार (09 अप्रैल, 2025) की रात एक्स पर पोस्ट किया है. 

'शटर गिर गया… अब तो अलीगढ़ का ताला लगेगा'

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "अमित शाह का ये कथन कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा, जीत होगी, यह जनता की मनोदशा के अनुरूप है, राजनीत के उन फरेबियों से जिन्होंने राजनीत का मकरजाल बनाकर बिहार को तंगो-तबाह किया. एनडीए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में इनका राजनीति का शटर गिर गया. अब तो अलीगढ़ का ताला लगेगा. 2025 के चुनाव में राजनीत के ऐसे लोग जो जमीन लेकर नौकरी देते हैं ऐसे राजनीति के कुसंस्कारियों को जनता खदेड़ देगी." अब देखना होगा कि इस बयान पर आरजेडी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा है?

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी कार्यक्रम में हाल ही में यह कहा है कि एनडीए अब तक के सबसे बड़े बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाएगा, इसमें कोई दो राय नहीं है. एनडीए में सीट शेयरिंग पर भी उन्होंने जवाब दिया है. कहा है कि प्रदेश में हमारी पार्टी और दल के साथी बैठकर इसके बारे में तय कर लेंगे. 

दूसरी ओर विपक्ष के नेता बार बार यह कह रहे हैं कि बीजेपी चुनाव जीतने के बाद बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना लेगी. महाराष्ट्र वाला खेल बिहार में भी होगा. इसको लेकर भी सियासत तेज है. हालांकि इस मसले पर खुद अमित शाह ने सब कुछ साफ कर दिया है. इस सवाल पर कि क्या नीतीश कुमार चेहरा होंगे? इस पर उन्होंने यह कहा है कि नीतीश कुमार तो मुख्यमंत्री हैं ही. सवाल ही कहां है? अभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में JDU नेता की हत्या, खगड़िया में विधायक पन्ना लाल के भांजे कौशल सिंह को मारी गोली

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget