एक्सप्लोरर

NSUI के समर्थकों ने धर्मेंद्र प्रधान का किया विरोध, काला झंडा दिखाया, BJP कार्यकर्ताओं ने पीटा

Patna News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ज्ञान भवन में आयोजित बीजेपी युवा मोर्चा के बिहार यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. काला झंडा दिखाए जाने के बाद हंगामा हो गया.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आज (मंगलवार) पटना में एनएसयूआई के समर्थकों ने काला झंडा दिखाया. उनका विरोध किया. इस दौरान पटना के ज्ञान भवन के पास हंगामा हो गया. ऐसा किए जाने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पीट दिया. एनएसयूआई के समर्थकों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई.

एनएसयूआई के छात्र पटना विश्वविद्यालय से जुड़े तीन मुद्दों को लेकर काला झंडा दिखाते हुए धर्मेंद्र प्रधान का विरोध कर रहे थे. धर्मेंद्र प्रधान ज्ञान भवन में आयोजित बीजेपी युवा मोर्चा के बिहार यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए पहुंचे ही थे कि उनके काफिले को घेरते हुए काला झंडा दिखाया जाने लगा. 

क्या-क्या हैं प्रमुख तीन मांगें?

एनएसयूआई छात्र नेता और पटना विवि के पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी रहे शाश्वत शेखर के नेतृत्व में तीन प्रमुख मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था. पहली मांग है कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विवि का दर्जा दिया जाए. दूसरी मांग संघी वीसी और प्रोफेसर की बहाली बंद हो और तीसरा मांग है कि बिहार की सेंट्रल यूनिवर्सिटी की बहाली में बिहारी युवाओं को मौका दिया जाए. विरोध जताने के दौरान अचानक हमले से अफरातफरी का माहौल बन गया. एनएसयूआई के छात्रों को चोट लगी है. उन पर कुर्सियों से हमला किया गया है.

'बीजेपी के गुंडे लोगों ने किया हमला'

कांग्रेस छात्र नेता शाश्वत शेखर ने कहा कि हम लोग लॉ के छात्र हैं. कानून को अच्छी तरह से जानते हैं. शांतिपूर्ण तरीके से खड़े होकर काला झंडा दिखाकर प्रतिकार करना कानूनन गलत नहीं है. फिर बीजेपी के गुंडे लोगों ने हम पर हमला करके घायल किया है, जो कानूनन गलत है. उन्होंने बताया कि इसके लिए हमने गांधी मैदान थाने में लिखित आवेदन दिया है. चार बीजेपी युवा नेताओं को नामजद अभियुक्त और अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया है. इस बात को लेकर हम बिहार की जनता के बीच जाएंगे. बड़ा आंदोलन करेंगे.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget