एक्सप्लोरर

Bihar Politics: दिग्विजय सिंह ने PM मोदी को बताया 'नालायक बेटा', कहा- घर का सामान बेचने वाले को कैसे मानें लायक

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, " पूर्वजों की जमा की गई संपत्ति को बचाने का काम लायक बेटा करता है. नालायक बेटा उसे बेचता है. जो बीजेपी कर रही है."

पटना: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय (Congress Party Office) में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने निजीकरण और देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और एनडीए सरकार (NDA Government) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, " कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर चर्चा चाहती है. लेकिन संसद में सरकार बात करना नहीं चाहती है. महंगाई पर कांग्रेस जनता से सीधे बात करेगी. राष्ट्रीय संपत्ति को बेचने नहीं दिया जाएगा."

बीजेपी को बताया नालायक बेटा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा, " बीजेपी सूट-बूट वालों की सरकार है. उनकी तमाम नीतियां कारोबारी घरानों से ली हुई हैं. कॉर्पोरेट टैक्स को इन्होंने 2014 के बढ़ाया नहीं, पढ़ाया है. मगर उसमें रियायत देने का काम जरूर किया है." उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय संपत्ति को निजी करने का जो कार्य कर रही है, कांग्रेस उसका विरोध करेगी. आज कांग्रेस और भाजपा में जो फर्क दिख रहा है, लायक और नालायक बेटे में यही फर्क होता है. 

नालायक बेटा बेच देता है पूर्वजों की संपत्ति 
 
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, " पूर्वजों की जमा की गई संपत्ति को बचाने का काम लायक बेटा करता है. नालायक बेटा उसे बेचता है. जो बीजेपी कर रही है." उन्होंने कहा, " नरेंद्र मोदी देश के अच्छे प्रधानमंत्री  कैसे होंगे, वो देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रहे हैं. वो उस नालायक बेटे जैसे हैं जो अपने पूर्वजों की संपत्ति बेच देता है. क्या जनता ने इसीलिए उन्हें सरकार में भेजा था." 

पीसी के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा, " नीतीश कुमार ने समाजवाद का साथ छोड़कर बीजेपी का हाथ पकड़ा है. बिहार के जेपी विश्वविद्यालय में राम मनोहर लोहिया और जेपी नारायण जीवनी के विषय को निकाल कर बाहर कर दिया है. यह सब काम बीजेपी के इशारों पर हो रहा है. नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए उनके साथ हैं."

कांग्रेस भी बिहार में यात्रा निकाले

उन्होंने कहा, " आजकल बिहार में कई यात्राएं निकाली जा रही हैं. फिलहाल सिर्फ सत्ताधारी राजनीतिक पार्टियों द्वारा ऐसा किया जा रहा है. कांग्रेस भी बिहार में यात्रा निकाले. पार्टी नेता जनता के हित के बातों को लेकर जानकारी देने के लिए यात्रा निकाले." सीएम नीतीश के पीएम मटेरियल वाले बयान पर उन्होंने कहा, " अगर नीतीश कुमार होते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्यों होते हैं."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: NDA पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- महंगाई को डायन बताने वाले इसे महबूबा समझ बैठे

बिहारः JDU के सोशल मीडिया प्रभारी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा? केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बने वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget