एक्सप्लोरर

बिहारः JDU के सोशल मीडिया प्रभारी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा? केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बने वजह!

Bihar Politics: आरसीपी सिंह के अध्यक्ष पद से हटने के बाद भी ललन सिंह या उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था. अमरदीप पर इस तरह के आरोप भी लग रहे थे.

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सोशल मीडिया के प्रभारी अमरदीप ने इस्तीफा दे दिया है. लगातार उसपर कई तरह के आरोप लग रहे थे. कहा जा रहा था कि आरसीपी सिंह और कुछ चुनिंदे नेताओं का ही अमरदीप सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहा था. इतना ही नहीं बल्कि आरसीपी सिंह के अध्यक्ष पद से हटने के बाद भी ललन सिंह या उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था.

इसको लेकर अंदर ही अंदर सवाल भी उठ रहे थे. पटना में कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय परिषद की हुई बैठक के एक दिन बाद आरसीपी सिंह का एक वीडियो उनके फेसबुक पेज पर लगाया गया. आरसीपी सिंह उस वीडियो में केसी त्यागी की उन बातों का ही जवाब दे रहे हैं जिसमें नीतीश कुमार की तुलना सीएन अन्नादुरै से की गई है.

आरसीपी सिंह ने केसी त्यागी को इसपर जवाब देते हुए कहा कि 1924 में उनका जस्टिस मूवमेंट चला था. वो सामाजिक मूवमेंट था. हमारे नेता (नीतीश कुमार) ने जो परिवर्तन किया है, वो सिर्फ सामाजिक नहीं है. उससे भी आगे बढ़कर है. उन्होंने सत्ता में रहकर किया है. वहीं, केसी त्यागी की दूसरी बात कि वोट मिले ना मिले हम राजनीति करते रहेंगे. इसपर आरसीपी सिंह ने कहा, “लोहिया जी की हम सब चर्चा करते हैं. उन्होंने कहा था कि हम राजनीति करें और सत्ता के लिए करें. तब हम समाज में परिवर्तन ला सकेंगे.

RCP का जमकर हुआ था स्वागत और लाइव कार्यक्रम

ऐसे में इस वीडियो के जारी होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अंदर की मीटिंग का कोई भी काम या कोई वीडियो अगर जारी होता है तो किसकी इजाजत से होता है? सूत्रों के अनुसार यह कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर आरसीपी सिंह का कब्जा था. क्योंकि केंद्र में मंत्री बनने के बाद जब वह पटना आए तो उसी तरीके से स्वागत हुआ और सोशल मीडिया पर लाइव. पार्टी की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया नेताओं को जबकि अध्यक्ष का या उपेंद्र कुशवाहा का नहीं जारी नहीं किया जाता है. पार्टी के अंदर गुटबाजी का यह सबसे बड़ा उदाहरण था. दूसरी ओर लाइव किसकी मर्जी से होगा यह जेडीयू के अध्यक्ष भी को भी पता नहीं है. अब ऐसे में जेडीयू के सोशल मीडिया के प्रभारी पर कई सवाल उठने लगे थे.

यह भी पढ़ें- 

झारखंडः एक ही महिला को एक ही दिन में 2 बार वैक्सीन लगाई, बेसुध होने पर बुलानी पड़ गई एंबुलेंस

Bihar News: बांका में खनन विभाग के पदाधिकारियों को बालू माफिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वाहन भी क्षतिग्रस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget