एक्सप्लोरर

Bihar Politics: NDA पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- महंगाई को डायन बताने वाले इसे महबूबा समझ बैठे

तेजस्वी ने कहा कि खाद्य पदार्थों, खाद्य तेल के दाम तो आसमान छू ही रहे थे, खाना खरीदने के साथ-साथ खाना पकाना भी महंगा हो गया है. आठ महीनों में रसोई गैस के दाम 190 रुपये तक बढ़ गए हैं.

पटनाः एनडीए सरकार के सौजन्य से देश में महंगाई एक भीषण समस्या बन चुकी है. डबल इंजन की सरकार ने भीष्म प्रतिज्ञा ली है कि खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों को भूखा मार देंगे. यह बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयान जारी कर कहा है. उन्होंने कहा क महंगाई को डायन बताने वाले आज इसे महबूबा समझ इससे चिपके बैठे है. सरकार में बैठे लोग महंगाई रूपी प्रियतमा को दूर कर ही नहीं पा रहे हैं

इस दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार और उसके विभाग पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त जनविरोधी नीतियों की मार ने निम्न व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है. खाद्य पदार्थों, खाद्य तेल के दाम तो आसमान छू ही रहे थे, खाना खरीदने के साथ-साथ खाना पकाना भी महंगा हो गया है. पिछले आठ महीनों में रसोई गैस के दाम 190 रुपये तक बढ़ गए हैं. दो हफ्तों में दो बार रसोई गैस के कीमत बढ़ाए गए. ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार और उसके विभाग कमर कस कर बैठ चुके हैं गरीबों का जीना मुहाल कर के दम लेंगे.

गरीबों के घर में पड़े खाली सिलेंडर

तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के खूब कसीदे पढ़े, खूब महिमामंडन किया, भावुकता का चोगा पहन पहन कर स्वघोषित निर्धनता उन्मूलन के पुरोधा होने का दावा किए. क्या आज इस सरकार में हिम्मत है कि गांव-गांव जाकर उज्ज्वला योजना की समीक्षा करे और देश को इसकी वास्तविकता बताए? आज गरीबों के घर में पड़े खाली एलपीजी सिलेंडर मुंह चिढ़ा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब 2014 में 384 रुपये सिलेंडर था तो कंधे पर ढो-ढोकर प्रदर्शन करने वाले लोग आज एक हजार हो जाने पर भी चुप हैं. हर तरफ महंगाई से गरीबों और मध्यम वर्ग की जेबों पर डाका पड़ ही रहा था, रसोई गैस की कीमतों ने अब पेट पर लात मार दी है. महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी को लेकर सड़क से लेकर सदन तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा. हम आम आदमी की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

झारखंडः एक ही महिला को एक ही दिन में 2 बार वैक्सीन लगाई, बेसुध होने पर बुलानी पड़ गई एंबुलेंस

Bihar News: बांका में खनन विभाग के पदाधिकारियों को बालू माफिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वाहन भी क्षतिग्रस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता और अभिषेक बनर्जी को…', बंगाल के सियासी हालात पर जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा बयान
'ममता और अभिषेक बनर्जी को…', बंगाल के सियासी हालात पर जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा बयान
बिहार में 10 हजार तक के ट्रैफिक चालान में राहत, लोक अदालत में कम रकम देकर ऐसे निपटाएं मामला
बिहार में 10 हजार तक के ट्रैफिक चालान में राहत, लोक अदालत में कम रकम देकर ऐसे निपटाएं मामला
ममता बनर्जी कर रहीं इंडिया गठबंधन की एकजुटता की बात, तेजस्वी यादव बोले- 'मेरा यह मानना है कि…'
ममता बनर्जी कर रहीं इंडिया गठबंधन की एकजुटता की बात, तेजस्वी यादव बोले- 'मेरा यह मानना है कि…'
TRE-4 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, 'अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर…'
TRE-4 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, 'अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर…'

वीडियोज

Bengal New CM: कौन बनेगा बंगाल का सीएम? | Dilip Ghosh | BJP | Subhendu Adhikari
Tamil Nadu Government Formation: TVK विधायक औरवरिष्ठ नेताओं की बैठक
Bengal New CM: Suvendu Adhikari नहीं बंगाल में ये होंगे नए सीएम?
Tamil Nadu Government Formation: सत्ता की लड़ाई में नया मोड़, छोटे दल बनेंगे किंगमेकर?
Suvendu Adhikari's PA shot dead: 3 हिस्ट्रीशीटर..पर हत्यारा अब भी दूर क्यों? | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी: पिता रहे कैबिनेट मंत्री, खुद नहीं की शादी, कांग्रेस से CM की कुर्सी तक का सफर
शुभेंदु अधिकारी: पिता रहे कैबिनेट मंत्री, खुद नहीं की शादी, कांग्रेस से CM की कुर्सी तक का सफर
अखिलेश यादव का पोस्ट कांग्रेस पर निशाना? तारिक अनवर का ऐसा जवाब, 'उन्होंने अपनी पार्टी की...'
अखिलेश यादव का पोस्ट कांग्रेस पर निशाना? तारिक अनवर का ऐसा जवाब, 'उन्होंने अपनी पार्टी की...'
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक, पढ़ें डे रिपोर्ट
पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी
घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी
‘अंग्रेजी में क्यों बोल रहे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बोला पाकिस्तान, इंटरनेट पर हो गया ट्रोल
‘अंग्रेजी में क्यों बोल रहे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बोला पाकिस्तान, इंटरनेट पर ट्रोल
Sleep Break In School: इस देश के स्कूलों में बच्चों को मिलता है सोने के लिए ब्रेक, जानें क्यों करते हैं ऐसा?
इस देश के स्कूलों में बच्चों को मिलता है सोने के लिए ब्रेक, जानें क्यों करते हैं ऐसा?
Embed widget