एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सियासत में कोई दोस्त नहीं होता! नीतीश कुमार के खिलाफ तो RJD ने ही खोल दिया मोर्चा

Bihar News: कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू की हार के बाद नीतीश कुमार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर है. वहीं, आरजेडी के अनिल सहनी ने नीतीश कुमार के खिलाफ अब बयानबाजी शुरू कर दी है.

पटना: एक कहावत है कि सियासत में कोई किसी का दोस्त नहीं होता है. कभी आरजेडी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सामने विपक्षी पार्टी थी आज उसी के साथ मिलकर वे सरकार में मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं दूसरी ओर अब आरजेडी के एक पूर्व विधायक ने ही नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कुढ़नी उपचुनाव के बाद लगातार अनिल सहनी (RJD Anil Sahni) सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वह आरजेडी के नेता हैं लेकिन चुनाव परिणाम के बाद से हमला और तेज हो गया है.


निखिल आनंद ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सोमवार को अनिल सहनी के बयान को शेयर करते हुए लिखा - "कुढ़नी में महागठबंधन की हार नहीं हुई बल्कि अति-पिछड़ा जीता है और नीतीश कुमार के अहंकार की हार हुई है. नीतीश जी ने अति-पिछड़ा की हकमारी की है. अति-पिछड़ा तो अब कोई बुड़बक रहा नहीं कि नीतीश जी कोई लॉलीपॉप पकड़ा कर ठग लें, जैसा कि हमेशा करते हैं."


 Bihar Politics: सियासत में कोई दोस्त नहीं होता! नीतीश कुमार के खिलाफ तो RJD ने ही खोल दिया मोर्चा


अनिल सहनी ने खोला मोर्चा

निखिल आनंद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अनिल सहनी एक पत्रकार से बात कर रहे हैं. बातचीत के दौरान अनिल सहनी ने कहा कि कुढ़नी में महागठबंधन की हार नहीं हुई है. वहां पर नीतीश कुमार की हार हुई है. नीतीश कुमार के वहम की हार हुई है. यहां अतिपिछड़ों की जीत हुई है. मैं यह बात शुरू से कह रहा हूं. 

अनिल सहनी ने दिया था ये बयान

अनिल सहनी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार के पास अतिपिछड़ा नहीं था? सबसे पहले कुढ़नी में अतिपिछड़ा की सीट बनाकर और वहां से हमने जीतकर दिखाया था. वहां सीट किसी और को दे दिया आपने तो कोई अतिपिछड़ा तो आज के समय में बेवकूफ रहा नहीं. 
 
इसके पहले भी अनिल सहनी दे चुके हैं बयान

बता दें कि अनिल सहनी ने इस तरह का बयान पहली बार नहीं दिया है. इसके पहले भी अनिल सहनी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.  कुढ़नी से विधायक रह चुके आरजेडी नेता अनिल सहनी सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा तक मांग चुके हैं. यह भी कहा है कि 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी को सीएम नीतीश कुमार ने 2014 में मुख्यमंत्री बनाया था, इसी तरह आज वो दिन आ गया है कि महागठबंधन के प्रति अगर सहानुभूति है तो सीएम नीतीश कुमार को अब इस्तीफा दे देना चाहिए और तेजस्वी यादव को सीएम बनाना चाहिए.

ये भी पढे़ं: Janta Darbar: सर! आपका DM नहीं सुनता है… सुनकर चौंके CM नीतीश कुमार, तुरंत लगाया विभाग को फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget