एक्सप्लोरर

Katihar Massacre: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'कटिहार नरसंहार', पप्पू यादव ने उठाया मुद्दा, जानिए पूरा मामला

Bihar Crime: कटिहार में दो दिसंबर को गोलीबारी की घटना में कुछ लोगों की मौत होने की बात सामने आई थी. वहीं, सोमवार को पप्पू यादव ने ट्वीट कर इस मुद्दे को उठाया है.

पटना: कटिहार नरसंहार (Katihar Massacre) इन दिनों काफी चर्चा में है. ये अभी ट्विटर पर भी ट्रेंड (Trending on Twitter) कर रहा है. बता दें कि कुछ दिन पहले कटिहार जिले (Katihar News) में गंगा नदी के दियारा इलाका में दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई थी. इस घटना में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों की मारे जाने की खबर है, लेकिन इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की. वहीं, इस घटना को लेकर 'जाप' अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सोमवार को ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) से पीड़ितों के लिए न्याय को लेकर सवाल पूछा.

पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे

पप्पू यादव कटिहार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों का हाल जाना. वहीं, उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि 'मैं लगातार कटिहार नरसंहार का मुद्दा उठा रहा हूं. पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनके आंसू पोंछने उनके घर भी गया, पर अंधे बहरे प्रशासन पर कोई असर नहीं है. माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे नरसंहार से होगा न्याय के साथ विकास!'

क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर को भी गंगा नदी के बकिया दियारा इलाका क्षेत्र में किसी जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच घंटों गोलीबारी की घटना हुई थी. इसमें मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग पांच से छह लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा छह से सात लोगों की घायल होने का बात सामने आई थी. हालांकि पुलिस इतने मौतों की पुष्टी नहीं की थी. पुलिस ने जिस शव को बरामद किया है वह सुनील यादव गिरोह के अरविंद यादव का बताया जा रहा है. इसकी मौत की पुष्टि एसपी जितेंद्र कुमार ने किया था. 

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर होती है गोलीबारी

वहीं. कटिहार नरसंहार इन दिनों खूब सुर्खियों में है. बता दें कि कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में आए दिनों गोलीबारी की घटना होती रहती है. कहा जा रहा है कि बकिया दियारा क्षेत्र में मोहना ठाकुर उर्फ मोहन ठाकुर और सुनील यादव के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो दियारा क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. गोलीबारी की घटना यहां बराबर होती रहती है. यह कोई नई बात नहीं है. दोनों गिरोह भागलपुर जिले के पीरपैंती से सटे बाखरपुर, कटिहार के बरारी समेत झारखंड के साहिबगंज से सटे दियारा क्षेत्रों में सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें: Janta Darbar: सर! आपका DM नहीं सुनता है… सुनकर चौंके CM नीतीश कुमार, तुरंत लगाया विभाग को फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget