एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरसीपी सिंह पर होगी कार्रवाई? ललन सिंह ने कहा- बिहार में 15 करोड़ की आबादी है, कोई भी...

Lalan Singh Statement on RCP Singh: ललन सिंह ने कहा कि ये जनता दल यूनाइटेड पार्टी है. इस पार्टी में एक ही नेता हैं और वो हैं सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार. बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी कहां है?

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) करीब एक सप्ताह पहले जहानाबाद में जेडीयू (JDU) के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद की मौत के बाद उनके गांव बाला बिगहा में शोक व्यक्त करने आए थे. उस दिन गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत हुआ था. इस बीच नारा लगा था कि ‘बिहार का सीएम कैसा हो आरसीपी सिंह जैसा हो’. इस बयान को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने आरसीपी सिंह को इशारों-इशारों में हमला बोला है. शनिवार को उन्होंने कहा कि बिहार की आबादी 15 करोड़ है. कहीं से भी 50-100 लोग जुट सकते हैं.

ललन सिंह ने कहा कि ये जनता दल यूनाइटेड पार्टी है. इस पार्टी में एक ही नेता हैं और वो हैं सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार. वो मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी कहां है? इस पार्टी के बाहर से तो कोई भी कहीं से उम्मीदवार हो सकता है. जहां तक जेडीयू की बात है तो इस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गांव से लेकर प्रदेश तक सबके नेता नीतीश कुमार हैं. हम सबको और जेडीयू के कार्यकर्ताओं को इस बात का गर्व है कि हमारे नेता नीतीश कुमार कर्म पुरुष हैं. कहा कि जिसने आवाज उठाई वो पार्टी का कार्यकर्ता तो नहीं हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Startup Policy 2022: आइडिया लाइए और ले जाइए 10 लाख का ब्याज मुक्त सीड फंड, पढ़ें काम की खबर

'समय आने पर होगी उचित कार्रवाई'

क्या गठबंधन में सब सही है? इस पर जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि अभी तक तो गठबंधन है ही. कहां कोई गड़बड़ी है. इस दौरान ललन सिंह से पूछा गया कि आरसीपी सिंह पर पार्टी कार्रवाई क्यों नहीं करती है इसका जवाब देते हुए कहा कि पार्टी को जब उचित होगा तब करेगी. मजाकिए लहजे में मीडिया से कहा कि आप लिखकर प्रदेश अध्यक्ष को दे दें तो सोचा जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को खूब सुनाया, बगल में खड़े होकर मुस्कुराते रहे RJD विधायक मुकेश रोशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget