एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: '...और आप ही करेंगे', RJD ने तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ अखबारों में दिया विज्ञापन, क्या कुछ है जिक्र?

Bihar Politics Crisis: बिहार में सियासी पारा हाई होता जा रहा है. इसी बीच आरजेडी ने अखबार में विज्ञापन के माध्यम से जेडीयू को घेरने की कोशिश की है. विज्ञापन में तेजस्वी यादव की तस्वीर है.

Bihar News: बिहार में सियासी उठापटक अभी जारी है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने का समय मांगने की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ सियासी हलचल के बीच आरजेडी की तरफ से अखबार में एक बड़ा विज्ञापन दिया गया है. इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की फोटो के साथ लिखा गया है, जो वादे किए वो पूरे किए. इसके साथ ही इस विज्ञापन में रोजगार और जातिय जनगणना का क्रेडिट आरजेडी की तरफ से तरफ से लिया गया है. इसके साथ ही इसमें लिखा है कि आपने कहा, आपने किया और आप ही करेंगे.

आरजेडी की तरफ से अखबार के विज्ञापन के जरिए जनता को सीधा संदेश दिया जा रहा है कि 2 लाख 15 हजार नए शिक्षकों को नियुक्ति दो महीने में दी गई. 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राजकर्मी का दर्जा पाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा जातिय गणना करवाई गई. आरक्षण का दायरा बढ़ा. ये सब काम हमने किए, हमारी तरफ से जनता से वादा किया गया था. विज्ञापन के जरिए जनता को कहीं ना कहीं ये दिखाने की कोशिश की गई है कि हमारी पार्टी आपके हित में काम कर रही थी. लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें दूसरी बार धोखा दिया.

आरजेडी की क्या है रणनीति?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घेराबंदी करने के लिए इस तरह की रणनीति आरजेडी की तरफ से अपनाई गई है. हर बड़े काम का क्रेडिट आरजेडी लेती हुई दिख रही है. जनता को दिखाने की कोशिश की जा रही है कि उनके साथ धोखा हो रहा है जबकि वो एक नया बिहार बनाने के प्रयास में लगे हैं. अब जेडीयू आरजेडी के इस कदम का किस तरह जवाब देती है ये देखने वाली बात होगी. 

आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद वे बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं. इसमें बीजेपी के दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Political Crisis Live: नीतीश कुमार कुछ देर में करेंगे JDU विधायकों के साथ बैठक, CM पद से आज दे सकते हैं इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget