एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने दी बधाई तो सीएम ने थैंक्यू के साथ क्या कुछ कहा?

Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार ने नवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. इसके अलावा बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं.

Key Events
Bihar political crisis live updates: nitish kumar resign to form Jdu bjp alliance Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने दी बधाई तो सीएम ने थैंक्यू के साथ क्या कुछ कहा?
नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा
Source : PTI

Background

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक दल की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में इस्तीफे को लेकर औपचारिक फैसला लिया गया और इसके बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश किया. नई सरकार में भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. उनके साथ दो बीजेपी नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी बीजेपी के कोटे से उपमुख्यमंत्री होंगे. नई सरकार में हम के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी भी शामिल होगी.

नीतीश कुमार का ये कदम बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के सूत्रधारों में एक हैं. 

जेडीयू का कांग्रेस पर निशाना

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के सलाहकार केसी त्यागी ने शनिवार को इसको लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस नेतृत्व के एक धड़े ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बार-बार अपमान किया.''

नीतीश कुमार को लेकर सियासी हलचल के बीच मौजूदा सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी बैठक बुलाई. इस बैठक में ज्यादातर विधायकों ने कहा कि सरकार से इस्तीफा देकर सरकार बनाने का दावा पेश करें. हालांकि बैठक में तेजस्वी यादव ने इससे इनकार किया.

20:23 PM (IST)  •  28 Jan 2024

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. वहीं अब सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है. जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है. केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी.

18:45 PM (IST)  •  28 Jan 2024

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया

नवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि हम पहले भी बीजेपी के साथ थे और आगे भी रहेंगे, अब इधर उधर जाने का सवाल नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि बहुत जल्दी मंत्रिमडंल का विस्तार होगा. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के काम को आगे बढ़ाएंगे.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget