एक्सप्लोरर

बिहार: सुशील मोदी के फोन पर मचा सियासी घमासान,आरजेडी ने जवाबी हमले मे कही ये बातें

सुशील मोदी के मुताबिक लालू यादव फोन से ही सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे. इस बाबत सुशील मोदी ने लालू यादव को इससे बाज आने की सलाह दी.

पटना: विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के पहले बिहार की सियायत तेज हो गई है.बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने रांची में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को आज फोन लगा दिया था. सुशील मोदी के मुताबिक इत्फाक की बात ये रही कि उनका कॉल खुद सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने रिसिव किया इनके मुताबिक लालू यादव के पास मोबाइल था. सुशील मोदी के मुताबिक लालू यादव फोन से ही सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे. इस बाबत सुशील मोदी ने लालू यादव को इससे बाज आने की सलाह दी.

लालू का मोबाइल नंबर

सुशील मोदी ने इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है “लालू यादव रांची से एक मोबाइल नंबर 8051216302 से लगातार एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं. मैंने इस नंबर पर कॉल किया तो लालू प्रसाद यादव ने खुद फोन रिसीव किया. मैंने उनसे कहा कि जेल से ये गंदा खेल करना बंद कर दें, वे कभी सफल नहीं होने वाले हैं. “ सुशील मोदी के ट्वीट का जेडीयू नेता नीरज कुमार ने किया समर्थन और कही ये बातें

जदयू नेता नीरज कुमार ने कही ये बातें

इधर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सुशील मोदी के द्वारा लालू यादव पर लगाए गए आरोप का समर्थन करते हुए कहा की लालू यादव आदतन अपराधी है. सत्ता के रसूख का इस्तेमाल करके, भ्रष्टाचार का सजायाफ्ता रिम्स में हैं. साथ ही सीधे फोन पर संवाद कर रहे हैं. नीरज ने ये भी सवाल उठाया कि इसका इजाजत लालू यादव को किसने दिया. तेजस्वी यादव को पिता के इस गुनाह पर जुबान खोलना चाहिए.कौन गुनाहगार है. बिहार में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है और इस तरह का घिनौना खेल किया जा रहा है. प्रलोभन दिया जा रहा है. लालू के बारे में सर्वविदित है की पूरा खानदान एक ही काम में लगा रहता है. प्रलोभन नहीं आप लोग उगाही करने वाले लोग है. जो जमीन की उगाही करता है. आर्थिक उगाही करता है. आप पर कौन भरोसा करेगा. लेकिन सुशील कुमार मोदी ने जो आरोप लगाया है. वह गंभीर किस्म के हैं.जल्द से जल्द इसपर कार्रवाई होनी चाहिए. इधर सुशील मोदी के इन आरोपों को आरजेडी पूरी तरह नकारती हुई मोदी के राजनीतिक अस्तित्व पर हीं सवालिया निशान खड़ी कर रही है. मोदी पर हमलावर होते हुए आरजेडी विधायक भाई विरेन्द्र ने कही ये बाते.

सुशील मोदी के आरोप पर आरजेडी विधायक भाई विरेन्द्र का बयान

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक भाई विरेन्द्र ने कहा सुशील कुमार मोदी अफवाही नेता है उनका काम है अफवाह फैलाना. आदरणीय लालू प्रसाद यादव कभी ऐसा कोई काम नहीं करते हैं .एनडीए की सरकार रेत के ढेर की तरह है यह सरकार खुद ब खुद कभी भी ढह जाएगी लालू प्रसाद यादव को गिराने की जरूरत नहीं सुशील कुमार मोदी बेवजह अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. अब इस बयानबाजी में कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ ये तो जांच का विषय है लेकिन एक बात तो साफ है कि सुशील मोदी का लालू परिवार पर हमला करने और खुलासा करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget