एक्सप्लोरर

Bihar Police SI Exam: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज, 6.61 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Bihar Police Daroga Bharti Exam 2023:बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन आज प्रदेश के 613 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है. 1275 पदों के लिए 6.61 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

Bihar News: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है. इसके लिए प्रदेश में कुल 613 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 से 12:00 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:30 तक होगी. आपको बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को दो शिफ्टों में बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था. लेकिन केंद्रीय भर्ती चयन परिषद ने पेपर लीक होने के चलते दोनों शिफ्ट में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था.

1275 पदों पर निकली है भर्ती
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1275 पदों के लिए किया जा रहा है. इस परीक्षा में 6.61 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं. आज अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र के अंदर एडमिट कार्ड के साथ फोटोग्राफी होगी और बायोमेट्रिक लिया जाएगा. यदि परीक्षा में कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी करते पाया जाता है तो उसे अगले तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से निलंबित कर दिया जाएगा.

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है और परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे. इस बार परीक्षा में काफी हाईटेक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. गड़बड़ी करने वाले बच नहीं पाएंगे. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी.

परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
• परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को ई-एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र ले जाना होगा. आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस में से कुछ भी ले जा सकते हैं.
• अगर अभ्यर्थी के ई-प्रवेश पत्र पर फोटो साफ नहीं दिख रहा है तो उसे अपने साथ दो फोटो भी ले जाने होंगे. वो महीने से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए.
• अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल नहीं लेकर जा सकते है. पकड़े जाने पर जेल भेजा जा सकता है.

यह भी पढ़ेंं: Rohini Acharya News: लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर रोहिणी आचार्य ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या बोलीं लालू यादव की लाडली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget