एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज से गायब पांच लड़कियां पटना जंक्शन से बरामद, सभी से वीडियो रील्स बनवाने का था प्लान

Human Trafficking: गोपालगंज के एक गांव से गायब हुईं पांच लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है. लड़कियों को भगाने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है.

Gopalganj Missing Girls Recovered: गोपालगंज से गायब हुईं पांच लड़कियों को पुलिस ने पटना जंक्शन से बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक कमनपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने फोन पर ब्रेन वॉश कर लड़कियों को भगाया था. लड़कियों को बाहर ले जाकर ऑर्केस्ट्रा में जबरन काम कराने व वीडियो रील्स बनवाने का प्लान था. लड़कियों को भगाने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला मांझा थाना क्षेत्र के कमनपुरा गांव की रहने वाली है, जो गांव के ही एक गैस एजेंसी पर काम करती थी.

लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप गया

पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 22 अगस्त की रात पांच नाबालिग लड़कियां अचानक से गायब हो गईं थीं. इसकी सूचना मिलने के बाद मांझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों नाबालिग लड़कियों को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया.

वहीं एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पांच दिन से घर से फरार थी. पूछताछ के क्रम में आरोपित महिला ने बताया कि पांचों नाबालिगों को पहले फोन पर ब्रेन वाश किया गया था. उसके बाद पांचों को सीवान जिले के बड़हरिया में बुलाया गया. वहीं से एक बस में बैठकर पटना ले गई थीं.

मानव तस्करी को लेकर पुलिस अलर्ट

मांझा थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद नाबालिग लड़कियों को आरोपित महिला कोलकाता और दिल्ली में ऑर्केस्ट्रा में नचाने और रील्स बनाकर फेमस करने का झांसा देकर भगाकर ले जा रही थी. वहीं दो नाबालिगों की एक अज्ञात व्यक्ति से पूर्व से बात होती थी. अंजान व्यक्ति दोनों नाबालिगों को फोन पर शादी करने के लिए बुलाता था. पुलिस पांचों लड़कियों को बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि नेटवर्क में कितने लोग हैं, इसकी जांच की जा रही है. एक-एक लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. मानव तस्करी से जुड़े केस को लेकर पुलिस अलर्ट हो गयी है.

ये भी पढ़ेंः Nawada Naxalites: नवादा के सवैयाटांड़ के घने जंगलों में चला सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों पर STF की है पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget