एक्सप्लोरर

Bihar News: PMCH के जूनियर डॉक्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, OPD सेवा कर दी ठप 

Junior Doctors Indefinite Strike: हड़ताल की वजह से पीएमसीएच कैंपस में अफरा-तफरी है . मरीज और उनके परिजन बेहाल दिख रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है.

PMCH Junior Doctors: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है, तो अब अपनी मांगों के लिए आंदोलन का दौर भी शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत बिहार के सबसे बड़े अस्पताल से हुई है, जहां डॉक्टरों ने शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल कर दी है. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में पीजी डॉक्टरों ने ये हड़ताल की है.

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

हड़ताल की वजह से ओपीडी में कामकाज बाधित हो गया है. केवल इमरजेंसी सेवाएं बहाल हैं. अस्पताल परिसर में जुटे डॉक्टरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा और जल्द से जल्द बकाया स्टाइपेंड देने की मांग की.

दरअसल पीजी डॉक्टर पिछले 4 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने की वजह से नाराज हैं. पीजी डॉक्टर कुमारी आयशा ने कहा कि कई बार अल्टीमेटम देने के बावजूद स्टाइपेंड को लेकर पीएमसीएच एडमिनिस्ट्रेशन गंभीर नहीं हुआ, लिहाजा उनके सामने हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.

हड़ताल की वजह से पीएमसीएच कैंपस में अफरा-तफरी है . मरीज और उनके परिजन बेहाल दिख रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनको कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है. पीजी डॉक्टर्स की मानें तो राजधानी पटना में रहने में उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ता है, ऐसे में पिछले कई महीनों से स्टाइपेंड नहीं मिलने से उनके सामने कई तरह की परेशानियां सामने आई हैं. फिलहाल अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक पीजी डॉक्टरों ने काम पर जाने से इंकार कर दिया है.

अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी

डॉक्टर ने कहा है कि जब तक हम लोगों की मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. बता दें कि डॉक्टर अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर हड़ताल पर चले जाते हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. मरीजों और उनके परिजनों ने सरकार से मांग की है कि ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ेंः Dalit Samagam Rally: 'तब समझेंगे काम किया', रैली में जीतन राम मांझी ने दलित समाज के लिए सीएम से कर दी ये बड़ी मांग

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget