एक्सप्लोरर

बिहार: पेट्रोल पंप कर्मी के बेटे ने इंटर की परीक्षा में किया टॉप, IAS बनाना चाहते हैं पिता

कैलाश के पिता ने बताया कि मेरा सपना है कि मैं अपने बेटे को आईएएस बनाऊं. ऐसे में उसने बकायदे यूपीएससी की तैयारी शुरू भी कर दी है.

सुपौल: कहते हैं सफलता पाने के लिए अत्यधिक संसाधनों की नहीं दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति की जरूरत होती है. इसी बात को सच कर दिखाया है, बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के टॉपर कैलाश कुमार ने. सिमुलतला विद्यालय में पढ़ने वाले कैलाश ने इंटर की परीक्षा में आर्ट्स संकाय से 463 नंबर लेकर खगड़िया की मधु भारती के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है.

बता दें कि सुपौल जिले के सिमरिया पंचायत के बेलही गांव वार्ड नम्बर पांच के रहने वाले कैलाश के पिता उपेंद्र मंडल उर्फ गुड्डू जिले के लक्षमिनियां पेट्रोल पंप पर एक मामूली कर्मी के तौर पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि कैलाश की शुरुआती पढ़ाई जिले के सत्यदेव उच्च विद्यालय से हुई, जिसके बाद 2017 में उसका नामांकन सिमुलतला विद्यालय में कराया गया था.

कैलाश के पिता ने बताया कि मेरा सपना है कि मैं अपने बेटे को आईएएस बनाऊं. ऐसे में उसने बकायदे यूपीएससी की तैयारी शुरू भी कर दी है. कैलाश का कहना है कि वो अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को देता है.

बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार कुल 10 लाख 45 हज़ार 950 छात्रों ने परीक्षा पास की है, जो कुल बच्चों का 78.04 प्रतिशत है. वहीं, वहीं, संकाय के अनुसार देखा जाए तो कला संकाय में 77.91प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में 77.97 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 76.28 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.

टॉपर की बात करें तो कला संकाय में खगड़िया जिला की मधु भारती और जमुई के कैलाश ने 463 अंक लाकर टॉप किया है. वाणिज्य संकाय से 471 अंक के साथ औरंगाबाद की सुगंधा ने टॉप किया है. वहीं, विज्ञान संकाय से बिहारशरीफ की सोनाली ने 471 अंक लाकर टॉप किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget