एक्सप्लोरर

Patna News: स्क्रैप व्यवसायी हत्याकांड का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 07 गिरफ्तार, हिरासत में 4 लोग, जानिए मामला

Pune Scrap Businessman Murder Case: पुणे के स्क्रैप व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे को बदमाशों ने 11 अप्रैल को पटना बुलाया था. इसके बाद पटना एयरपोर्ट से किडनैप कर लिया गया था.

Scrap Businessman Murder Case: पुणे के स्क्रैप व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने 07 लोगों को गिरफ्तार किया है. चार लोग हिरासत में भी लिए गए हैं. मंगलवार (15 अप्रैल, 2025) को पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. 

बताया गया कि पटना एयरपोर्ट से व्यवसायी को अगवा करने के बाद बदमाश उन्हें नालंदा के हिलसा लेकर गए थे. उनके साथ मारपीट की गई थी. बदमाशों ने अकाउंट से कुछ पैसा निकलवाना चाहा लेकिन व्यवसायी ने मना कर दिया लेकिन कुछ पैसे बदमाशों ने ट्रांसफर करवा लिए थे. हालांकि वे लोग मोटी रकम लेना चाहते थे. मारपीट में दौरान व्यवसायी की मौत हो गई.

एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि जिस गाड़ी से कारोबारी को पटना एयरपोर्ट से बदमाश लेकर गए थे उसे लोकेट किया गया तो लोकेशन को वैशाली के जंदाहा में पाया गया. उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया गया. तीन जिलों में छापेमारी की गई है. अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. जो शेष बचे हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

व्यवसायियों को मेल करके बुलाते हैं पटना

एसएसपी ने कहा कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं पूछताछ में उन्होंने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की तो छह और इसी तरह की घटनाओं का भी पता चला जो इससे पूर्व में हुई हैं. ये लोग व्यवसायियों को मेल करके बिजनेस करने का प्रलोभन देते हैं. जो व्यवसायी इनके झांसे में आते हैं उनको ये लोग पटना बुलाते हैं. एयरपोर्ट से किडनैप करके ले जाते हैं. इसके बाद ये लोग यूपीआई से या किसी और माध्यम से पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं या एटीएम से निकासी करते थे. इसके बाद व्यवसायी को छोड़ देते थे. 

अवकाश कुमार ने कहा कि जो पूर्व में घटनाएं हुई हैं उन सभी लोगों से हम लोगों ने संपर्क किया तो पता चला कि जो लोग जहां के निवासी हैं वहीं के थाने में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है. जहां पर लोगों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है उनसे आवेदन लेकर हम लोग केस कर रहे हैं. उन कांडों में भी इन अपराधियों को हम लोग रिमांड पर लेंगे. 

क्या है पूरा मामला?

पुणे के स्क्रैप व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे को बदमाशों ने 11 अप्रैल को पटना बुलाया था. इसके बाद लक्ष्मण साधु शिंदे को पटना एयरपोर्ट से किडनैप कर लिया गया था. शाम की फ्लाइट से वो पटना आए थे. पटना एयरपोर्ट आने के बाद व्यवसायी ने अपनी पत्नी को जानकारी दी थी कि उन्हें शिवराज सागी नाम का व्यक्ति लेने आया है. उसी के साथ वो कोल इंडिया झारखंड जा रहे हैं. इसके बाद 12 अप्रैल को जहानाबाद में व्यवसायी की लाश मिली थी. 14 अप्रैल को पहचान हो पाई.

यह भी पढ़ें- Nurul Hoda: शिवदीप लांडे के बाद राजनीति में उतरने जा रहा एक और अधिकारी, कौन हैं IPS नुरुल होदा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget