एक्सप्लोरर

Elections 2024: तीसरे फेज के लिए CM नीतीश कुमार की रणनीति, 29 अप्रैल से तीन दिनों तक मधेपुरा में करेंगे कैंप

CM Camp In Madhepura: तीसरे चरण के मतदान के लिए तमाम पार्टियां अपने-अपने स्तर से तैयारियों में लगीं है. सीएम नीतीश भी जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वो मधेपुरा में तीन दिन कैंप करेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kunar) सोमवार (29 अप्रैल) से 3 दिनों तक मधेपुरा में ही कैंप करेंगे. इस दौरान वो लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार करेंगे. सोमवार को सबसे पहले उन्होंने खगड़िया में चुनावी सभा को संबोधित किया. उसके बाद अररिया जाएंगे. वहां भी एक सभा करेंगे. उसके बाद अररिया से मधेपुरा जाएंगे. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खगड़िया में सभा

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पटना से खगड़िया गए, जहां चुनावी सभा को संबोधित किया. खगड़िया से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राजेश वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं. यहां चुनाव सभा संबंधित करने के बाद वह सीधे अररिया जाएंगे. यहां भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, यहां से भाजपा के प्रदीप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.  

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. मधेपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह मधेपुरा में ही कैंप करेंगे और वहीं उनका प्रवास होगा. मधेपुरा को मुख्यमंत्री ने अपना कैंप बना लिया है. बिहार में तीसरे फेज के चुनाव में पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग 7 मई को होने वाली है. इस चरण में जेडीयू के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. 

तीसरे चरण की तीन सीट जेडीयू की सीटिंग सीट

झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत और मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं. ये तीन सीट जेडीयू की सीटिंग सीट है और नीतीश कुमार ने तीनों सांसदों पर भरोसा जताया है. वहीं अररिया में बीजेपी के प्रदीप सिंह और खगड़िया में एलजेपीआर प्रत्याशी राजेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं. 29 अप्रैल से 1 मई तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार प्रचार अभियान चलेगा. वह 29 अप्रैल की शाम तक मधेपुरा पहुंच जाएंगे और हेलीकॉप्टर से इन लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे. मधेपुरा में कैंप करना तीसरे फेज के चुनाव में सफलता पाने के लिए सीएम नीतीश की बड़ी रणनीति मानी जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः Election 2024: 'सबसे ज्यादा बिहार को ठगा, न विशेष पैकेज मिला न विशेष राज्य का दर्जा', डबल इंजन सरकार पर मीसा भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget