एक्सप्लोरर

Anant Singh Parole: गृह विभाग से अभी नहीं मिली है मंजूरी, जेल से बाहर आने के लिए अनंत सिंह को करना होगा थोड़ा इंतजार

Anant Singh: अनंत सिंह के पैरोल की मंजूरी गृह विभाग से अभी नहीं मिली है. चर्चा थी कि आज वो किसी भी समय जेल से बाहर आ सकते हैं. इसे लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह था.

Anant Singh Parole: मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेल से बाहर आने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. दरअसल अनंत सिंह ने अस्वस्थ होने और बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जेल अधीक्षक से 15 दिनों की पैरोल मांगी थी, जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं. माना जा रहा था कि अनंत सिंह फिलहाल पैरोल पर बाहर आ सकते हैं.  

इसे लेकर अनंत सिंह के समर्थकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा था. मंगलवार (30 अप्रैल) को अनंत सिंह को पैरोल मिलनी थी, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अनंत सिंह को पैरोल ग्रांट नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक सारी प्रक्रिया पूरी है. सिर्फ गृह विभाग से अब तक पैरोल के लिए मंजूरी नहीं मिली है. ऐसे में अब अनंत सिंह को बाहर आने के लिए 24 घंटे का इंतजार और करना पड़ सकता है.

गृह विभाग से मंजूरी मिलना है बाकी

सीएम नीतीश कुमार इस समय मधेपुरा में हैं. उम्मीद है कि शाम तक उनके हस्ताक्षर के बाद कल अनंत सिंह बाहर आ सकते हैं. अनंत सिंह जेल से बाहर निकलते ही अपने पैतृक आवास लदमा जाने वाले थे, जहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी, ये खबर सुनकर उनके समर्थकों में थोड़ी मायूसी जरूर हुई है. 

दरअसल अनंत सिंह की पत्नी निलम देवी जो मोकामा से आरजेडी की विधायक हैं, उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदल लिया और सीएम नीतीश के साथ हो गईं. जेडीयू में आने के बाद ये चर्चा तेज हो गई कि अनंत सिंह को इसका फायदा मिल सकता है.

बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए मांगी है पैरोल

अनंत सिंह की इन दिनों तबीयत भी खराब चल रही है. कुछ दिन पहले ही पटना के आईजीआईएमएस में उन्हें भर्ती कराया गया था. अब बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए अनंत सिंह ने जेल अधीक्षक से 15 दिनों की परौल मांगी है, जो उन्हें मिलने की उम्मीद है. इन सबके बीच राजनीति गलियारों में अनंत सिंह को पैरोल देने के नफे नुकसान पर चर्चा भी खूब हो रही है. 

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: 'नरेंद्र मोदी के नाम पर लोग कब तक चुनाव जीतते रहेंगे ?', पवन सिंह ने की PM की जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget