एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'नरेंद्र मोदी के नाम पर लोग कब तक चुनाव जीतते रहेंगे?', पवन सिंह ने उठाए सवाल

Pawan Singh: काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने डेहरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की . इस दौरान उन्होंने ये भी पूछा कि पीएम के नाम पर कुछ लोग कब तक चुनाव लड़ते रहेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: रोहतास के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम विकास का काम कर रहें हैं, लेकिन कुछ लोग उनके नाम पर ही चुनाव जीतना चाहते हैं. भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों रोहतास में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं. डेहरी में सोमवार (29 अप्रैल) को अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बात कही. 

पवन सिंह ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ

निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने कहा, "कुछ प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतने की आस लगाए हुए हैं. ऐसे में कब तक मोदी जी के नाम पर लोग चुनाव जीतते रहेंगे. स्थानीय स्तर पर जिन लोगों को विकास करना चाहिए वो नहीं करते हैं." 

उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का विकास कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर जिन लोगों को विकास करना चाहिए था लोगों की समस्याएं सुनाई चाहिए थी. वह इसमें पिछड़ गए हैं, जो क्षेत्र का विकास नहीं कर रहे हैं. अब नरेंद्र मोदी लोगों के मोहल्ले की समस्या दूर करने तो नहीं आएंगे. 

काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन 

बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, महागठबंधन की ओर से माले के राजाराम सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह चुनाव मैदान में हैं. यहां त्रिकोणीय मुकाबला है.  ऐसे में लगातार सभी प्रत्याशी कैंपेनिंग में जुटे हैं. इसी बीच काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके पवन सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए प्रशंसा वाले बयान की खूब चर्चा हो रही है.

आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे पवन सिंह

बता दें कि भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह आरा के रहने वाले हैं और वो आरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें आसनसोल से टिकट दे दिया. पवन सिंह आसनसोल से नहीं लड़ना चाहते थे और उन्होंने बीजेपी को टिकट वापस कर दिया. आरा से दो बार के बीजेपी सांसद आर के सिंह इस बार भी यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका दावा है कि उन्होंने क्षेत्र में विकास का इतना काम किया है कि जनता इस बार भी उन्हें ही वोट देगी.

वहीं आरा से टिकट न मिलने से मायूस पवन सिंह ने काराकाट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया. अब ये देखने वाली बात होगी की जनता रील लाइफ के अपने चहेते अभिनेता को रियल लाइफ का नेता बनती है या नहीं. 

ये भी पढ़ेंः Ram Kripal Yadav: 'पाटलिपुत्र में 6 विधानसभा... हम एक भी नहीं जिता पाए', रामकृपाल यादव ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget