एक्सप्लोरर

Exclusive: तेजस्वी यादव को पप्पू यादव का जवाब, 'आरजेडी से भी बड़े हो गए हैं आप, राजा समझ कर आदेश मत दीजिए'

Purnea Lok Sabha Seat: पूर्णिया में तेजस्वी यादव ने जिस तरह से पप्पू यादव के खिलाफ अपनी मंशा जाहिर की, उसका जवाब पप्पू यादव ने भी सख्त लहजे में दिया है. कहा कि तेजस्वी आरजेडी से भी बड़े हो गए हैं.

Lok Sabha Elections 2024: आरजेडी और पप्पू यादव के बीच की लड़ाई अब नाक का सवाल बन गई है. बीते सोमवार को तेजस्वी यादव के बयान कि 'एनडीए को जीता दिजाए' से ये साफ जाहिर है कि आरजेडी पप्पू यादव से डरी हुई है. वहीं पप्पू यादव ने भी इस बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी हमको बीजेपी का एजेंट बताते हैं. आज खुद एनडीए को जीताने की अपील कर रहे हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह का बयान तेजस्वी ने दिया कि एनडीए को जीता दीजिए, उससे कई सीटों पर असर पड़ेगा. एनडीए तो तेजस्वी को बधाई दे रहा है कि साथ देने के लिये धन्यवाद. उन्होंने तो नरेंद्र मोदी को जीताने की अपील कर दी. कांग्रेस अब भी सोचे राजद के बारे में. अब नहीं सोचेगी तो कब सोचेगी? 

पप्पू यादव ने तेजस्वी को दिया जवाब

पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा कि "हमको तेजस्वी तो कल तक बीजेपी का एजेंट बता रहे थे. आज एनडीए को जीताने की अपील जनता से कर दिये. राहुल गांधी कभी किसी नेता को बीजेपी का एजेंट नहीं कहते. पूर्णिया के मान सम्मान, जीवन मृत्यु की लड़ाई है. तेजस्वी ने आज जो बयान दिया उससे कमजोर वर्ग में क्या संदेश गया. यह कांग्रेस को समझने की जरुरत है. कमजोर वर्ग के सम्मान को ठेस पहुंची है."

पप्पू यादव यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि तेजस्वी आरजेडी से भी बड़े हो गए हैं. उनको लगता है की वह जो बोल देंगे वही अंतिम सत्य है. उनको लगता है कि राजा की तरह जो बोल दिये वही कानून है. उन्होंने इंसान के विश्वास को दगा दिया है. पूर्णिया की जनता इसका जवाब देगी. पूर्णिया का हर वर्ग हमारा समर्थन कर रहा है. जनता इस सीट को अपने प्रतिष्ठा से जोड़ चुकी है कि हमको जीताना है. जनता चुनाव लड़ रही है.

आरजेडी ने इंडिया गठबंधन की बड़ी पार्टी को कुछ समझा नहीं, अपमानित किया. हम तो इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं. चाहते हैं कि देश से गरीबी हटे. जात-पात, हिन्दू-मुसलमान से देश निकले. ऐसी सरकार आए जो रोजगार और किसानों की आय दोगुनी करने की बात करे. 

'पूर्णिया इतिहास लिखने जा रहा है'
बता दें कि सोमवार को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने मतदाताओं से अपील की है कि अगर आप इंडिया गठबंधन की बीमा भारती को नहीं चुनते हो तो इसका मतलब है कि एनडीए को चुन रहे हैं. कहीं तीसरी जगह भटकने की जरुरत नहीं. तेजस्वी के बयान से साफ है कि वह नहीं चाहते की निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जीतें.

सवाल उठ रहा है कि क्या पप्पू को मिल रहे जनसमर्थन से राजद की बेचैनी बढ़ गई है. इसलिए तेजस्वी ऐसा बयान दे रहे हैं? दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग है. एनडीए से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा हैं. महागठबंधन से आरजेडी की बीमा भारती प्रत्याशी हैं और पप्पू यादव निर्दलीय लड़ रहे हैं. यही वजह है कि तेजस्वी यादव लगातार पूर्णिया में कैंप कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: महाराजगंज से अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह कांग्रेस उम्मीदवार, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को देंगे टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget