एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Upchunav 2023: पंचायत उप चुनाव के लिए आज से दाखिल होगा नामांकन पत्र, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

Bihar Panchayat By-Election: ग्राम पंचायत के सभी रिक्त पदों के लिए चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे. सुबह सात बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक वोटिंग होगी. 30 दिसंबर को मतगणना होगी.

पटना: बिहार में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बज गया है. आज शनिवार (09 दिसंबर) से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 15 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा. ग्राम पंचायत के सभी रिक्त पदों के लिए चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे. बीते सोमवार (04 दिसंबर) को ही राज्य निर्वाचन आयोग के अनुरोध पर पंचायती राज विभाग की ओर से उप चुनाव कराने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

1675 पदों के लिए होगा ये उप चुनाव

तय तिथि के अनुसार, 16 से 18 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तारीख 20 दिसंबर रखी गई है. 28 दिसंबर को मतदान और 30 दिसंबर को मतगणना होगी. पंचायत के कुल 1675 पदों के लिए उप चुनाव होंगे. सुबह सात बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक वोटिंग होगी.

किस पद के लिए कितनी सीटें खाली?

पंचायत उप चुनाव को लेकर बताया गया है कि इसमें जिला परिषद सदस्य के चार पदों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए 21, ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 36, पंचायत समिति सदस्य के लिए 20, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 353 और ग्राम कचहरी पंच के लिए 1241 पद खाली हैं. इस तरह मिलाकर कुल 1675 सीटों के लिए उप चुनाव होना है.

इसमें अलग-अलग जिलों में अलग-अलग पद हैं. नवादा के 12 प्रखंडों में रिक्त विभिन्न पदों के लिए 56 सीटों पर उप चुनाव होना है. इसको लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. यहां मुखिया के एक, सरपंच के एक, वार्ड सदस्य के लिए पांच और ग्राम कचहरी पंच के 49 रिक्त सीटों के मतदान कराया जाएगा. शांतिपूर्ण तरीके से उप चुनाव संपन्न कराने को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया गया है. नामांकन को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं. सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो.

यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: नीरज बबलू का बड़ा बयान, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे के एनकाउंटर पर देंगे 10 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget