एक्सप्लोरर

Sukhdev Singh Gogamedi: नीरज बबलू का बड़ा बयान, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे के एनकाउंटर पर देंगे 10 लाख

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: पांच दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुई थी. पत्नी ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से ही उनके पति पर हमला हुआ है.

सहरसा: राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या को लेकर बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू (BJP MLA Neeraj Kumar Bablu) ने कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर जमकर हमला किया है. इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी विधायक ने यहां तक कह दिया है कि जो भी पुलिसकर्मी ऐसे हत्यारों का एनकाउंटर करेगा उसे वो उसे 10 लाख रुपये का इनाम देंगे. बिहार सरकार (Bihar Government) के पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने शुक्रवार (08 दिसंबर) को सहरसा स्थित नया बाजार में अपने आवास पर यह बयान दिया.

'कांग्रेस की सरकार ने नहीं दी कोई सुरक्षा'

विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या देश के लिए एक बड़ा मामला है. वो करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. मुझे लगता है कि ये बहुत बड़ा अपराध हुआ है. ऐसी घटना में अपराधियों का सीधा एनकाउंटर होना चाहिए. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को एक साल से धमकी मिल रही थी. जो सरकारी चिट्ठी होती है वो भी मेरे मोबाइल में है. गोपनीयता के कारण मैं दिखा नहीं सकता. यह साफ है कि पिछले एक साल से उन्हें धमकी मिल रही थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी. ये काफी दुःखद और चिंताजनक है.

आगे बीजेपी विधायक ने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस जाते-जाते एक बहुत बड़ा पाप करके गई है. नीरज बबलू ने कहा कि जो भी अपराधी गैंग जो सोशल मीडिया पर दिख रहे हैं और बता रहे हैं कि गहलोत के बेटे को इसका कमीशन जाता था, इन तमाम चीजों की सीबीआई से जांच होनी चाहिए. अपराधियों का उत्तर प्रदेश की तरह एनकाउंटर होना चाहिए. कहा कि जब नई सरकार का गठन होगा तो बिहार की तरफ से वह जाकर वहां के मुख्यमंत्री से मिलेंगे. कहेंगे कि ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर हो ताकि देश में इसका एक सही मैसेज जाए.

बता दें कि पांच दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुई थी. उस दिन दोपहर में कुछ लोग मिलने पहुंचे थे. सुखदेव सिंह उन सभी से मुलाकात कर रहे थे तभी अचानक उन लोगों ने बंदूक निकालकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पत्नी ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से ही उनके पति पर ये हमला हुआ है.

यह भी पढ़ें- IPS Vikas Vaibhav: बिहारी युवाओं में अलख जगाएंगे विकास वैभव, क्या राजनीति में आने की है तैयारी? खुद बताई पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget